पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी ने की घरवापसी, भाजपा से अलग होकर बनाई थी 'भारत वाहिनी पार्टी''
पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी ने की घरवापसी, भाजपा से अलग होकर बनाई थी 'भारत वाहिनी पार्टी''
Share:

जयपुर: राजस्‍थान के पूर्व मंत्री व भारत वाहिनी पार्टी (BVP) के संस्थापक घनश्याम तिवाड़ी शनिवार को वापस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आ गए है। यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने तिवाड़ी का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूनियां ने कहा कि तिवाड़ी ने भाजपा में लौटने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से आग्रह किया था जिसकी स्वीकृति के बाद वह ससम्मान भाजपा में लौट रहे हैं।

तिवाड़ी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा उनके रग रग में समाई हुई है और भले ही कुछ तात्कालिक मसलों की वजह से उन्होंने अलग होकर भारत वाहिनी पार्टी (BVP) बनाई, किन्तु मन से हमेशा ही वह भाजपा के साथ रहे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में औपचारिक तौर पर कभी शामिल नहीं हुए। वह एक बार कांग्रेस के मंच पर अवश्य गए किन्तु उसके प्राथमिक सदस्य नहीं बने।

आपको बता दें कि राजस्थान के दिग्गज नेता और भाजपा से कई बार MLA रहे घनश्याम तिवाड़ी की वसुंधरा राजे से पटरी नहीं बैठी। वह 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से अलग हो गए था। उन्‍होंने भारत वाहिनी पार्टी बनाई जिसने 2018 के विधानसभा चुनाव में 63 सीटों पर चुनाव भी लड़ा, किन्तु तिवाड़ी समेत उसके सभी प्रत्याशी हार गए थे।

नड्डा और विजयवर्गीय पर बंगाल में हुए हमले से भड़की भाजपा, सड़क पर चिपकाए 'ममता' के पोस्टर

अलीगढ़ में हाईवे टोल प्लाजा को टोल फ्री बनाने की कोशिश में किसानों को किया गिरफ्तार

केंद्र नए कृषि कानूनों को करें निरस्त: सुखबीर सिंह बादल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -