राजस्थान के हॉस्पिटल में डॉक्टर पर लगा इलाज़ के बदले पैसे मांगने का आरोप
राजस्थान के हॉस्पिटल में डॉक्टर पर लगा इलाज़ के बदले पैसे मांगने का आरोप
Share:

हम हर दिन कुछ न कुछ ऐसा सुनते है जिसे सुनने के बाद हम खुद ही हैरान हो जाते है, वहीं राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सांगवाड़ा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में तब कोहराम मच गया जब BTP के विधायक ने एक डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। जिसके उपरांत नाराज चिकित्सा कर्मियों ने काम न करने की बात को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। जंहा इस बात का पता चला है कि घटना के उपरांत सांगवाड़ा अस्पताल में कार्यरत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रोहित लबाना ने इलज़ाम लगाया कि, मंगलवार को वे हॉस्पिटल में ड्यूटी पर थे तभी विधायक रामप्रसाद डिंडोर हॉस्पिटल में पहुंचे। जब उन्हें विधायक के आने की जानकारी मिली तो वे उनके पास पहुंचे। इस बीच विधायक ने डिलीवरी की एवज में रुपए मांगे जाने की बात करते हुए सबके सामने डॉक्टर से गाली गलोच करने लगे।

डॉक्टर लबाना ने कहा कि वह अपना पक्ष रख ही रहे थे कि इसी दौरान विधायक ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। डॉक्टर लबाना ने यह भी कहा है कि, उन्होंने किसी से भी कोई भी पैसे नहीं लिए। वहीं, पीएमओ राजाराम मीणा ने कहा की घटना हुई है। घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंची है।

इस केस पर विधायक डिंडोर का कहना है कि, उन्हें पिछले कुछ दिनों से हॉस्पिटल में रोगियों से पैसा मांगने की शिकायतें मिल रही थी। हाल ही में एक दिव्यांग के साथ भी ऐसा ही हुआ, जहां उससे डिलीवरी के नाम पर 5000 रुपए मांगे गए। इसी केस को लेकर वे भी हॉस्पिटल में पहुंचे थे, जहां कहासुनी हो गई। उन्होंने बताया कि सागवाड़ा हॉस्पिटल के सरकारी डॉक्टर निजी अस्पताल में सेवाएं देते है। इसलिए आम लोगों को परेशानी होती है।

धोनी के कड़कनाथ मुर्गों पर छाया बर्ड फ्लू का खतरा, मारने पड़े 2000 चूजे

रेलवे भर्ती बोर्ड ने रिक्त पदों पर निकाली वेकेंसी, जल्द करें आवेदन

प्रदर्शन के बीच किसानों ने की जान्ह्वी कपूर से मिलने की कोशिश, वजह जान हो जाएंगे हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -