लव जिहाद को लेकर भाजपा पर भड़के गहलोत, कहा- ये समजाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश
लव जिहाद को लेकर भाजपा पर भड़के गहलोत, कहा- ये समजाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने लव जिहाद के लिए कानून का मसौदा तैयार कर लिया है। वहीं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी जल्द इस मुद्दे पर कानून लाने जा रही है। इसके साथ ही कई अन्य राज्यों में इसपर कानून बनाने की मांग उठ रही है। इसी बीच राजस्थान के कांग्रेस सरकार में सीएम गहलोत ने लव जिहाद को लेकर भाजपा पर हमला बोला है।

गहलोत का कहना है कि भाजपा देश में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। वहीं इसे लेकर राजस्थान भाजपा इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने पलटवार करते हुए कहा है कि यह बयान बेहद शर्मनाक है। अशोक गहलोत ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा कि, 'लव जिहाद भाजपा द्वारा देश को विभाजित करने और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए निर्मित एक शब्द है। विवाह व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला है, इस पर लगाम लगाने के लिए एक कानून लाना पूरी तरह से असंवैधानिक है और यह कानून किसी भी कोर्ट में टिक नहीं पाएगा। लव में जिहाद का कोई जगह नहीं होता है।'

गहलोत ने कहा कि शादी एक निजी फैसला है और भाजपा इसपर लगाम लगा रही है। उन्होंने कहा कि, 'वे राष्ट्र में एक ऐसा वातावरण बना रहे हैं, जहां आपसी सहमति जताने वाले व्यक्ति राज्य की दया और शक्ति के अधीन रहेंगे। विवाह एक निजी फैसला है और वे उस पर अंकुश लगा रहे हैं, जो व्यक्तिगत स्वतंत्रता को छीनने जैसा है।'

भाजपा ने अकाली दल को दिया झटका, वापस ली गई बिक्रम मजीठिया की जेड श्रेणी सुरक्षा

कांग्रेस नेताओं पर भड़के दुष्यंत चौटाला, कहा- गठबंधन सरकार की चिंता छोड़ो, आत्मचिंतन करो

क्या मध्य प्रदेश में फिर लगेगा लॉकडाउन ? आज शाम तक हो जाएगा फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -