'लॉकडाउन और वीकेंड कर्फ्यू लगाने का कोई विचार नहीं..', इस राज्य सरकार ने किया ऐलान
'लॉकडाउन और वीकेंड कर्फ्यू लगाने का कोई विचार नहीं..', इस राज्य सरकार ने किया ऐलान
Share:

जयपुर: राजस्थान में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच राज्य के सीएम अशोक गहलोत ने लॉकडाउन लगाने से साफ मना कर दिया है।  सीएम गहलोत ने फिलहाल वीकेंड कर्फ्यू लागू करने की बात से भी इनकार किया है। सीएम अशोक गहलोत ने लॉकडाउन के सवाल पर कहा कि, राज्य में अभी सरकार का लॉकडाउन लागू करने का कोई विचार नहीं है। लोग एहतियात बरतें और इसे गंभीरता से लें।

सीएम गहलोत ने आगे कहा कि, हम चाहते हैं कि लोग कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करें। शारीरिक दूरी मेंटेन करें, हाथों को सैनिटाइज करें, मास्क पहनें और वैक्सीन के दोनों खुराक लगवाएं। यह बेहद जरूरी है। अभी जो लोग अस्पतालों में एडमिट हो रहे हैं, उनमें एक भी गंभीर नहीं है। इसकी वजह यह है कि अधिकतर लोगों को वैक्सीन लगी हुई है। सबको वैक्सीन लगाना आवश्यक है। 

उन्होंने कहा कि, कोरोना की पहली, दूसरी लहर और अब में अंतर है। यह कम घातक है। कई देशों में Omicron के केस आ रहे हैं, मगर वहां पिछली बार की हाहाकार नहीं मचा है। चिंता इस बात की है कि विशेषज्ञ यह कह रहे हैं कि यह जब तेजी से फैलता है, तो इसमें कई म्युटेंट होकर नया वैरिएंट बन जाता है। ऐसी हालत में यह सबसे अधिक खतरनाक हो जाता है। 125 देशों में यह फ़ैल चुका है, मगर मौतें न के बराबर हैं।

पंजाब चुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की 8वीं सूची, लेकिन CM फेस पर अटका पेंच

बंगाल भाजपा में हो सकती है बगावत, अब पार्टी के सामने आई ये मुसीबत

पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे राष्ट्रपति कोविंद, 'पंजाब घटना' पर हो सकता है बड़ा एक्शन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -