राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने गिरीश कर्नाड के निधन पर जताया शोक, किया ट्वीट
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने गिरीश कर्नाड के निधन पर जताया शोक, किया ट्वीट
Share:

जयपुर: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने मशहूर कन्नड़ लेखक, अभिनेता गिरीश कर्नाड के निधन पर शोक व्यक्त किया है। गहलोत ने अपने शोक संदेश में कहा है कि ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित गिरीश कर्नाड अद्वितीय  प्रतिभा के धनी होने के साथ ही अभिव्यक्ति की आज़ादी के प्रखर समर्थक थे।

अशोक गहलोत ने आगे लिखा कि उन्होंने अपनी लेखनी तथा अभिनय के माध्यम से आमजन की समस्याओं को उठाया। वहीं डिप्टी सीएम पायलट ने अपने शोक संदेश में ट्विटर पर लिखा है कि, 'रंगमंच के महान कलाकार और पद्म भूषण से सम्मानित गिरीश कर्नाड के निधन पर शोक जाहिर करता हूं'। पायलट के मुताबिक साहित्य, रंगमंच और सिनेमा में अहम् योगदान के लिए गिरीश कर्नाड सदैव याद किए जाएंगे।

पूर्व सीएम और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने कर्नाड के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि उनका जाना भारतीय सिनेमा और साहित्य जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। आपको बता दें कि नाटककार, अभिनेता, निर्देशक और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किए गए गिरीश कर्नाड का सोमवार को बेंगलुरू में उनके घर पर निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। उन्होंने फिल्मों के साथ ही कई नाटक भी लिखे हैं, जिनमे हयवदन प्रमुख है।

आज सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी

सिंधिया की हार से दुखी हुआ प्रशंसक, शर्ट और चप्पल पहनना छोड़ा

पीएम मोदी से मिले पश्चिम बंगाल के राजयपाल, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -