राजस्थान: कैबिनेट में आए बदलाव से खुश सचिन पायलेट, कहा- '4 दलित चहरों को जगह मिली'
राजस्थान: कैबिनेट में आए बदलाव से खुश सचिन पायलेट, कहा- '4 दलित चहरों को जगह मिली'
Share:

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। हालाँकि इससे पहले आज यानी रविवार को सचिन पायलट का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि, 'बहुत चर्चा और विमर्श के बाद नेतृत्व ने जो कदम उठाया है उससे अच्छा संदेश जा रहा है। खुशी है जो कमी है उसे पूरा किया गया है। 4 दलित चहरों को जगह दी गई है। हमारी सरकार में दलित समाज के लोग को बड़ी संख्या में जगह दी गई है।'

इसी के साथ कैबिनेट में बदलाव पर सचिन पायलट ने खुशी जताई और कहा कि 'हमारी पार्टी में कोई गुट नहीं है।' उन्होंने कहा, 'पार्टी में गुटबाजी जैसी कोई बात नहीं है। आज सुबह मैं अखबार पड़ रहा था इस गुट से इतने मंत्री, इस गुट से इतने मंत्री… उन्‍होंने साफ किया कि हमारी पार्टी में कोई गुट नहीं है। यूपी की बात टिकट देनी की थी। यहां मंत्रिमंडल में 1 से 3 को जगह दी गई है।' आप सभी को बता दें कि मंत्रिमंडल में तीन महिलाओं को भी मंत्री बनाया गया है। ऐसे में सचिन पायलट ने कहा कि, 'हम कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सोच को आगे लेकर आए हैं और इसी सोच के मुताबिक हामरी कैबिनेट में तीन महिलाओं को मंत्रिमडल में जगह दी गई है। एससी और एसटी से भी मंत्री बनाए गए हैं।' इसी दौरान उन्होंने मंत्री मंडल विस्‍तार पर कांग्रेस आलाकमान और राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री का धन्‍यवाद दिया।

कौन है नए कैबिनेट के मंत्री- आप सभी को बता दें कि कैबिनेट में 11 कैबिनेट मंत्री जा रहे है। इस लिस्ट में हेमाराम चौधरी, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश, भजनलाल जाटव,टीकाराम जूली, गोविंद मेघवाल, शकुंतला रावत शामिल है। इसी के साथ प्रदेश में नई राज्यमंत्रियों में जाहिदा, बृजेंद्र ओला, राजेंद्र गुढा और मुरारीलाल मीणा को शामिल किया गया है। आज यानी रविवार को शाम 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।

जल्द होगी केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक, कृषि कानून वापसी के प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी

राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार, आज 15 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

राजस्थान मंत्रिमंडल में फेरबदल, कल शपथ ले सकते हैं नए मंत्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -