राजस्थान मे भाजपा का विरोध मार्च, सांसद, विधायक सहित कई कार्यकर्ता भी गए जेल
राजस्थान मे भाजपा का विरोध मार्च, सांसद, विधायक सहित कई कार्यकर्ता भी गए जेल
Share:

जोधपुर: कांग्रेस की अशोक गेहलोत सरकार की वादा खिलाफी के विरोध और सभी किसानों का पूरा कर्ज माफ किए जाने को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सड़कों पर उतरी थी। राजसथान भाजपा के सांसदों, विधायकों व कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए जेल भरो आंदोलन के तहत अपनी गिरफ्तारियां दी हैं।

मूर्तियों पर खर्च किए गए पैसे लौटाने को लेकर बसपा नेता ने दिया बड़ा बयान

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में राजस्थान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी प्रतिमा सोजती गेट से कलेक्टर कार्यालय तक विरोध मार्च निकाल कर गिरफ्तारियां दी। जोधपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र गहलोत, शहर जिलाध्यक्ष जगत नारायण जोशी, विधायक सूर्यकांता व्यास, पूर्व संसदीय सचिव जोगाराम पटेल, पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र कच्छवाह सहित बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता नई सड़क चौराहे पर इकट्ठा हुए थे।

बुआ-बबुआ के शासन में यूपी में माफियाराज था, योगीराज में सब भाग खड़े हुए- अमित शाह
 
फिर वे रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और गिरफ्तारियां दी। 'आंदोलनकारी ये दीवाने कहां चले''-''जेल चले भाई जेल चले'' जैसे नारे लगाते हुए विरोध मार्च निकाल रहे थे। भाजपा के आंदोलन के चलते पुलिस ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा इंतज़ाम किए थे। गहलोत सरकार पर भाजपा ने आवाम से वादा खिलाफी का आरोप लगाया है।

खबरें और भी:-

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामला: लालू के तीखे बोल- ''का हो नीतीश, कुछ शरम बचल बा की नहीं''

कुमारस्वामी ने लगाया गंभीर आरोप, कहा भाजपा ने विस अध्यक्ष को दिया 50 करोड़ का ऑफर

गिरिराज सिंह ने ममता को बताया 'पूतना', कहा घुसपैठियों का समर्थन करने वाली 'लक्ष्मी बाई' नहीं हो सकती

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -