राजस्थान में भाजपा की महिला सांसद पर जानलेवा हमला, डम्पर से कुचलकर मारने की कोशिश
राजस्थान में भाजपा की महिला सांसद पर जानलेवा हमला, डम्पर से कुचलकर मारने की कोशिश
Share:

जयपुर: राजस्थान के भरतपुर से भाजपा की महिला सांसद रंजीता कोली ने आरोप लगाते हुए कहा है कि खनन माफियाओं द्वारा उन्हें मारने का प्रयास किया गया। आरोपों के अनुसार, खनन माफिया ने उनकी कार पर तब हमला करवाया जब वो दिल्ली से वापस लौट रही थीं। हमले के विरोध में उन्होंने उसी जगह पर धरना देना आरंभ कर दिया। सांसद ने पुलिस पर भी लापरवाही बरतने का इल्जाम लगाया है। घटना 8 अगस्त 2022 (सोमवार) की है।

 

भाजपा सांसद रंजीता ने इस घटना के बाद धरने और पुलिस के साथ हो रही बहस का वीडियो अपने फेसबुक पेज पर साझा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटनास्थल कमा-कोसी के निकट लेवला मोड़ है। सांसद रंजीता ने खुद पर हमले की जानकारी देते हुए बताया कि माफियाओं ने उनके ऊपर डंपर चढ़ाने की कोशिश की और उनकी गाड़ी के शीशे तोड़े। उन्होंने कहा कि, 'मैंने करीब 100 की संख्या में ओवरलोड ट्रक देखे। इस दौरान मैंने उन्हें रोकने ला प्रयास किया, तो वो भागने लगे। उन्होंने मेरी कार पर पत्थरबाज़ी की और मेरी कार तो क्षतिग्रस्त कर डाला। उस दौरान मेरी हत्या भी हो सकती थी। यह मुझ पर हमला था, मगर मैं इस से डरने वाली नहीं हूँ।”

 

मौके पर पहुँचे भरतपुर के जिलाधिकारी अलोक रंजन ने कहा कि, 'सांसद ने धरना खुद पर हुए पथराव का इल्जाम लगाते हुए दिया है। हम यहाँ आए और हमने उनसे शिकायत पत्र देने को कहा। उनका आरोप है कि स्थानीय पुलिस चौकी ने उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। यह मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है।' वहीं, मौके पर पहुँचे भरतपुर के एडिशनल SP ने बताया कि, 'सांसद ने हमें बताया कि वो दिल्ली से वापस आ रहीं थीं और उन्होंने ओवरलोड ट्रक देखे। उन्होंने ट्रकों को रुकवाया तो 2-3 ट्रक तो रुक गए, मगर कुछ भाग गए। सांसद का कहना है कि भागते वक़्त उन ट्रकों से पथराव भी किया गया था।' सामने आ रही तस्वीरों में भाजपा सांसद रंजीता की कार के शीशे टूटे हुए थे और उनके साथ धरनास्थल पर कई लोग मौजूद थे।

इस मामले में भरतपुर पुलिस के अनुसार, 'घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन सीनियर अधिकारियों की अगुवाई में पुलिस फ़ोर्स को मौके पर भेजा गया। DM व पुलिस के समझाने पर सांसद द्वारा धरना समाप्त कर दिया गया है। सांसद ने हमला करने वाले लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर थाना कामा में प्राथमिकी दर्ज हुई है। आरोपितों को जल्द अरेस्ट करने के आदेश दिए गए हैं।' बता दें कि 19 जुलाई 2022 को हरियाणा के मेवात क्षेत्र के नूंह में अवैध खनन रोकने गए DSP सुरेंद्र सिंह को खनन माफियाओं ने डम्पर से कुचल दिया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने इकरार और शब्बीर को अरेस्ट किया था।

5 लाख मुस्लिम घरों, मदरसों, दरगाहों पर 'तिरंगा' फहराएगी भाजपा, बनाया ये प्लान

भाजपा से क्यों अलग होना चाहते हैं नितीश कुमार, आखिर क्या है मोहभंग की वजह ?

चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट से हटाए 1 करोड़ डुप्लीकेट नाम, विपक्ष को सुधार कार्य भी पसंद नहीं आया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -