'हिन्दू लड़कियों को मुस्लिम बनाने के मिलते हैं 15 लाख..', 3 बार पीड़िता का किडनैप, कई बार बलात्कार
'हिन्दू लड़कियों को मुस्लिम बनाने के मिलते हैं 15 लाख..', 3 बार पीड़िता का किडनैप, कई बार बलात्कार
Share:

जयपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में लव जिहाद और धर्मान्तरण का एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक मुस्लिम युवक पर आरोप है कि उसने एक व्यापारी की बेटी को पहले किडनैप किया, फिर उसके अश्लील वीडियो बना लिए। बाद में पीड़िता को ब्लैकमेल किया और और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया। नाबालिग हिन्दू लड़की के घर वालों का आरोप है कि मुस्लिम युवक ने हिन्दू लड़की के धर्म परिवर्तन पर 15 लाख रुपए मिलने की बात स्वीकार की है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता के परिवार वालों ने पुलिस शिकायत में बताया है कि 14 साल की उम्र से ही उनकी बेटी का पीछा किया जा रहा है। इस दौरान आरोपित लड़की के साथ छेड़छाड़ किया करता था। इन हरकतों के बीच आरोपित ने पीड़िता को मार्च 2021 में किडनैप कर लिया। लड़की के परिजनों ने अपनी काफी जद्दोजहद के बाद उसे आरोपित के चंगुल से छुड़ाया। बाद में 14 जून 2022 को एक बार फिर से आरोपित ने पीड़िता को अगवा कर किया। लड़की के घर वालों ने इस बार भी जैसे-तैसे पीड़िता को छुड़ाया।

शिकायत के अनुसार, परिजनों ने बताया है कि, अब उनकी बेटी 18 साल की हो गई है। इस बीच आरोपित ने 19 अक्टूबर 2022 को तीसरी बार पीड़िता को किडनैप कर लिया। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भी काफी जद्दोजहद कर लड़की को बरामद किया। जिसके बाद लड़की को नारी निकेतन भेज दिया गया था, जहाँ से वो अपने परिजनों के पास आ चुकी है। लड़की के परिजनों के अनुसार, पीड़िता को आरोपितों द्वारा धमकियाँ दी जा रही हैं। आरोपितों के पक्ष में पीड़िता के बयान का भी यही कारण बताया जा रहा है।

लड़की के परिजनों ने बताया है कि आरोपित ने बीते 5 वर्षों में कई बार पीड़िता का बलात्कार किया है। इस दौरान एक सनसनीखेज आरोप लगाते हुए लड़की के परिजनों ने कहा कि आरोपित ने उनकी बेटी को छोड़ने के लिए 15 लाख रुपए भी मांगे हैं। पीड़िता के पिता ने बताया है कि, ये रकम आरोपित को किसी हिन्दू लड़की को मुस्लिम बनाने के बाद मिलती है। हालाँकि, ये पैसे आरोपित को कौन देता है, इसकी जानकारी पीड़ित परिवार के पास नहीं है।

इस मामले में पुलिस की जाँच के अनुसार, आरोपित ने नाबालिग से आर्य समाज वैदिक संस्कार ट्रस्ट में विवाह भी किया था। बताया जा रहा है कि आरोपित ने शादी का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया है। इन्ही दस्तावेज़ों के आधार पर आरोपित ने लड़की द्वारा उच्च न्यायालय में पुलिस सुरक्षा लेने की याचिका लगवाई थी। पुलिस अब इस धोखाधड़ी की भी जाँच करने में जुटी है। भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने इस मामले में पुलिस के रुख की निंदा की है।

'मैडम मेरा फोकस आप पर ही है...', प्रोफेसर ने की ये शर्मनाक हरकत

बुर्का पहनकर बाजार में घूम रही थी महिला, जब पुलिस ने पकड़ा तो निकला लड़का, साथ में पिस्तौल भी..

यूपी: दलित नाबालिग की गैंगरेप के बाद हत्या, देशराज और योगेंद्र गिरफ्तार, तीसरा अपराधी फरार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -