8 बच्चों की अम्मी को 4 बच्चों के अब्बू पर आ गया प्यार.., घर-परिवार छोड़कर हुई फरार
8 बच्चों की अम्मी को 4 बच्चों के अब्बू पर आ गया प्यार.., घर-परिवार छोड़कर हुई फरार
Share:

जयपुर: राजस्थान के भरतपुर से चौंका देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक 8 बच्चों की माँ, जिसके पोते-पोतियों का भी निकाह हो चुका है, वह अपने प्रेमी संग घर छोड़कर फरार हो गई। कैथवाड़ा थानाधिकारी राम नरेश मीणा ने जानकारी दी है कि 24 अप्रैल को कैथवाड़ा थाने में नीमला गाँव के निवासी एक व्यक्ति ने 57 वर्षीय शख्स पर अपनी बीवी की किडनैपिंग का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।

मीणा ने बताया कि महिला के पति ने यह आरोप भी लगाया है कि, 'उस व्यक्ति ने मेरी बीवी को नक्कास ताबीज देकर उसे अपने प्रेम जाल में फँसा लिया है। इन दोनों के बीच बीते 6 वर्षों से अफेयर चल रहा है। इस वजह से वह अपने 8 मासूम बच्चों को छोड़कर उसके साथ भागने को तैयार हो गई।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने साहुनी और उसके प्रेमी साहुन को पकड़कर अदालत में पेश किया। इस दौरान महिला का पति भी अपने 8 बच्चों, बहनों और माँ को लेकर न्यायालय पहुँचा। वहाँ महिला ने बताया कि उसे किडनैप नहीं किया गया है, बल्कि वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई है।

इस बीच अदालत में मौजूद आठों बच्चे इस अपनी माँ की बातें सुन रहे थे। कोर्ट ने जब महिला से उसकी मर्जी पूछी, तो उसने कहा कि वह अपने प्रेमी साहुन के साथ ही रहना चाहती है। अदालत के दोबारा पूछने पर भी महिला ने यही जवाब दिया। जिसके बाद कोर्ट ने महिला को उसके प्रेमी साहुन के साथ जाने की इजाजत दे दी। बताया जा रहा है कि साहुनी और उसके शौहर फकरू के कुल 14 बच्चे हुए थे। 6 बच्चों के मर जाने के बाद अब दोनों के 8 बच्चे बचे हैं, जिनमें से 3 का निकाह हो चुका है और उनके भी बच्चे हैं। दूसरी तरफ साहुन के 4 बच्चे हैं। उसके पोते-पोतियों का भी निकाह हो चुका है। हैरानी की बात तो यह है कि साहुन की बीवी उसके साथ ही रहती है, किन्तु उसको अपने शौहर के प्रेम से कोई आपत्ति नहीं है।

OMG! दुष्कर्म के आरोपी ने अदालत की 6वीं मंज़िल से लगाई छलांग, हुई मौत

दुकान से दूध चुरा रहा था युवक, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

आखिर क्यों पुलिस को देखकर भागने लगा कार चालक....सामने आया चौकाने वाला मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -