बन्दूक की नोक पर उस्मान ने किया शादीशुदा महिला का बलात्कार, खेत में छोड़कर हुआ फरार
बन्दूक की नोक पर उस्मान ने किया शादीशुदा महिला का बलात्कार, खेत में छोड़कर हुआ फरार
Share:

जयपुर: राजस्थान में अपराधियों बेख़ौफ़ होकर वारदातों अंजाम दे रहे हैं। अब भरतपुर के एक गांव की एक 48 वर्षीय महिला के साथ उस वक़्त गन प्वाइंट पर दुष्कर्म हुआ जब वह शौच करने के लिए जंगल गई हुई थीं। महिला जब शौच के बाद अपने घर वापस आ रही थीं तभी उनके पड़ोसी उस्मान ने उन्हें रोक लिया। उस्मान ने बंदूक की नोक पर महिला के साथ बलात्कार किया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर जब उनके चचिया ससुर उन्हें बचाने पहुंचे तब आरोपी ने मारपीट कर दी और भाग निकला। 

यह घटना 2 अप्रैल की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला देर शाम लगभग 9:00 बजे गांव के पास स्थित जंगल में शौच करने गई  हुई थीं। उसी बीच गांव का ही उस्मान नामक एक शख्स रास्ते में खड़ा हुआ था। उस्मान ने महिला को पकड़ लिया और बंदूक की नौक पर बलात्कार किया। बचाने आए महिला के रिश्तेदार के साथ आरोपी ने मारपीट की और भाग गया। 3 अप्रैल को इस मामले में आरोपी के खिलाफ तहरीर दर्ज कराई गई है। शिकायत दर्ज होने के बाद आज 5 मई को पुलिस ने पीड़िता के बयान रिकॉर्ड कराए। 

पुलिस अधिकारी शिव लहरी मीणा ने जानकारी दी है कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि जब वह शौच के लिए गई थी तब बंदूक की नोंक पर उसके साथ बलात्कार किया गया। उन्होंने बताया है कि पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया गया है और बयान भी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यूपी: ललितपुर थाने में महिला को निर्वस्त्र करके पीटा, दो पुलिसकर्मी निलंबित

जोधपुर में ईद पर झड़पों के बाद अब तक 211 लोग गिरफ्तार

3 वर्षीय मासूम के साथ हुई दरिंदगी, मामला जानकर सिहर उठेंगे आप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -