गुमनाम: रातों-रात सुपरस्टार बनी थी ये एक्ट्रेस, मुस्लिम संगीतकार संग करने वाली थी शादी लेकिन अचानक....
गुमनाम: रातों-रात सुपरस्टार बनी थी ये एक्ट्रेस, मुस्लिम संगीतकार संग करने वाली थी शादी लेकिन अचानक....
Share:

बॉलीवुड में कब किसका सिक्का चल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है और कब कौन सुपरहिट होकर फ्लॉप हो जाए यह भी नहीं बताया जा सकता है। ऐसी कई अभिनेत्रियां आईं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर पहचान बनाई लेकिन जब तक वो पर्दे पर दिखीं तब तक ही उन्हें वाह-वाही मिली और बाद में अचानक वह गायब हो गई। इसी लिस्ट में शामिल रहीं एक अभिनेत्री जो आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ में ‘परदेसी परदेसी’ गाने में नजर आईं थीं। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं प्रतिभा सिन्हा के बारे में। प्रतिभा 22 साल अधिक समय से फिल्मों से दूर हैं और अब तो लोग उन्हें भूल ही गए हैं।

राहुल गांधी का वीडियो शेयर कर मुश्किलों में फंसे अशोक पंडित, कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रतिभा सिन्हा अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रहीं माला सिन्हा की बेटी हैं। जी हाँ और परदेसी परदेसी गाने से पहले भी प्रतिभा को कई फिल्मों में देखा गया था हालाँकि अदाकारा को इसी गाने से ऐसी पहचान मिली कि वह रातों रात सुपरहिट हो गईं। जी हाँ और देखते ही देखते गाने ने उन्हें इस कदर पॉपुलर कर दिया कि आज भी लोग जब इस गाने को सुनते या देखते हैं तो प्रतिभा सिन्हा के चेहरे से नजर हटती ही नहीं। अब प्रतिभा कहीं नहीं नजर आती, फिर चाहे वो कोई इवेंट हो, पार्टी हो या कुछ और।

PV सिंधु के घर पहुंचे बॉलीवुड के महान अभिनेता अनुपम खेर

जी दरसल प्रतिभा सिन्हा ने 90 के दशक में फिल्मों में कदम रखा और उसी दौरान करिश्मा कपूर, रवीना टंडन और पूजा भट्ट जैसी कई और हीरोइनों ने डेब्यू किया था। कहा जाता है मां के स्टारडम की वजह से प्रतिभा सिन्हा को फिल्में मिली लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी। जी हाँ और बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन संगीतकार नदीम के साथ उनका अफेयर भी काफी चर्चा में रहा। कहा जाता है नदीम के साथ प्रतिभा का रिश्ता उनकी मां माला सिन्हा को मंजूर नहीं था क्योंकि नदीम पहले से ही शादीशुदा थे। एक बार प्रतिभा सिन्हा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह जल्द ही नदीम से शादी करने वाली हैं, हालांकि बाद में उन्होंने खुद इस बात का खंडन किया था।

वहीं दूसरी तरफ नदीम ने कभी स्वीकार नहीं किया कि उनका प्रतिभा के साथ इस तरह का कोई रिश्ता था। अब आज प्रतिभा अपनी माँ के साथ रहती हैं और पूरी तरह बदल चुकीं हैं। उन्होंने अब तक शादी नहीं की।

बार्बी बनकर दिल लूटने निकली शहनाज गिल

'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' में साउथ की इस मशहूर एक्ट्रेस संग जमेगी विक्की कौशल की जोड़ी

माँ बनने से पहले आलिया भट्ट ने दी बड़ी खुशखबरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -