'मातोश्री कोई मस्जिद है क्या, हनुमान चालीसा पढ़ना गुनाह क्यों ?' , उद्धव सरकार पर राज ठाकरे का हमला
'मातोश्री कोई मस्जिद है क्या, हनुमान चालीसा पढ़ना गुनाह क्यों ?' , उद्धव सरकार पर राज ठाकरे का हमला
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी से जल्द से जल्द ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ और ‘जनसंख्या नियंत्रण कानून’ लाने की माँग की है। इसी के साथ राज ठाकरे ने औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर किए जाने की भी मांग की है। राज ठाकरे ने यह बयान अपनी पुणे यात्रा के दौरान 22 मई 2022 (रविवार) को दिया है।

राज ठाकरे ने कहा कि, 'हमारे कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया, तो उन पर कार्रवाई हुई। मातोश्री के आगे राणा दम्पति ने हनुमान चालीसा पढ़ी तो उन्हें अरेस्ट करवा दिया गया। मातोश्री मस्जिद है क्या? क्या शिवसैनिकों ने इसी दिन के लिए वोट दिया था ?' राज ठाकरे ने शरद पवार पर इल्जाम हुए कहा कि वो औरंगजेब को संत मानते हैं। महाराष्ट्र में हिन्दू-मुस्लिम ध्रुवीकरण करने के लिए AIMIM का इस्तेमाल किया जा रहा। जो छत्रपति शिवाजी के दुश्मन औरंगजेब की कब्र पर फूल चढ़ा रहे हैं उन्हें शर्म नहीं आ रही है। किसी के कुछ कहने और करने से इतिहास नहीं बदलने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज ठाकरे ने यह बयान पुणे के गणेश कला केंद्र में आयोजित की गई एक रैली में दिया। इस रैली में उन्होंने अपनी प्रस्तावित अयोध्या रैली पर भी बयान दिया। उन्होने कहा कि, 'मैंने अपनी अयोध्या यात्रा के रद्द होने का ट्वीट 2 दिन पहले किया था। अयोध्या यात्रा का बयान मैंने जानबूझ कर दिया था। इस यात्रा पर मैं लोगों की प्रतिक्रिया देखना चाहता था। कुछ लोग मेरी अयोध्या यात्रा के खिलाफ हैं। वो अपने जाल में फँसाना चाहते थे। मगर मैंने किसी को भी विवाद खड़ा करने का मौक़ा नहीं देना चाहता।'

पुर्तगालियों ने 450 वर्षों तक हिन्दू संस्कृति को रौंदा, उसको पुनर्स्थापित करना हमारा कर्तव्य - CM प्रमोद सावंत

संगरूर उपचुनाव में भगवंत मान की बहन को उतार सकती है AAP, भाजपा का ये है प्लान

टिकैत बंधुओं पर मंडराया नया संकट, सरकारी जमीन हड़पने के आरोप, अब शुरू होगी जांच

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -