लोकसभा चुनाव: राज की उर्मिला को नसीहत, चुनाव के बाद गायब मत हो जाना
लोकसभा चुनाव: राज की उर्मिला को नसीहत, चुनाव के बाद गायब मत हो जाना
Share:

मुंबई: हाल ही में राजनीति में कदम रखने वाली फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने एक सलाह दी है। पिछले सप्ताह जब उर्मिला अपने पुराने दोस्त राज ठाकरे से मिलने उनके घर गई थीं तो राज ने उन्हें सियासत में लंबी पारी खेलने का गुरु मंत्र दिया। राज ने उनसे कहा है कि चुनाव के बाद भी वे जनता के लिए काम करती रहीं तो कांग्रेस और सियासत में काफी आगे जाएंगी। 

लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी पर बरसीं मायावती, कहा - इनका काम केवल भाजपा की ब्रांडिंग

उर्मिला कांग्रेस के टिकट पर उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगी। उनके सामने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वर्तमान सांसद गोपाल शेट्टी होंगे। वहीं मनसे ने अपना समर्थन अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस और एनसीपी को दे रखा है। कांग्रेस को आशा है कि मनसे की सहायता से उर्मिला अपने क्षेत्र की मराठी आबादी को लुभाने में कामयाब हो सकेंगी। राज ने उर्मिला को इस बात का भरोसा दिलाया है कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता उत्तर मुंबई संसदीय क्षेत्र में उर्मिला के लिए ही प्रचार करेंगे। 

लोकसभा चुनाव: टिकट कटने पर भावुक हुई संतोष चौधरी, कहा - कांग्रेस दौलत की भूखी..

राज ने उर्मिला से कहा है, 'चुनाव के बाद गायब न हो जाइएगा। जनता के लिए काम करती रहिएगा, तो आप बहुत आगे जाएंगी। आपका सियासत में और कांग्रेस में भविष्य काफी उज्ज्वल होगा।' यह जानकारी पार्टी के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने दी है। राज ठाकरे ने कहा कि बहुत से बॉलीवुड सितारे सियासत में आए और चले गए, उर्मिला उनके जैसी न बनें। उन्होंने उर्मिला से कहा है कि चाहे वे चुनाव जीतें या हारें, चुनाव के बाद काम करना बंद न करें। 

खबरें और भी:-

‘अब होगा न्याय’ के सहारे लोकसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

यूपी में बारिश और ओले से नष्ट हुई फसल, पियंका गाँधी ने जताया दुःख

राजनीतिक दलों को RTI के दायरे में लाया जाए, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई याचिका

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -