राज ठाकरे की एक दहाड़ ने हटा दी मुंबई की 'अवैध' दरगाह, CM शिंदे को दी थी चेतावनी
राज ठाकरे की एक दहाड़ ने हटा दी मुंबई की 'अवैध' दरगाह, CM शिंदे को दी थी चेतावनी
Share:

मुंबई: बुधवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने 'अवैध दरगाह' का मुद्दा उठा दिया है। पार्टी के ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो भी साझा किया गया है, जिसके माध्यम से दावा किया जा रहा है कि मुंबई में नई हाजी अली तैयार की जा रही है। उन्होंने इसे तत्काल हटाने की चेतावनी दे दी थी। ठाकरे की चेतावनी के एक दिन पश्चात् ही मुंबई में दरगाह के खिलाफ एक्शन हो गया। खबर है कि कलेक्टर ने 6 सदस्यों की समिति का गठन किया था। इस दल ने अवसर पर मुआयना किया तथा अतिक्रमण को हटाया।

राज ठाकरे ने गुड़ी पड़वा समारोह के संबोधन के चलते कहा, 'यह किसकी दरगाह है? क्या यह मछली की है? कुछ वर्षों पहले तक तो यह नहीं थी।' उन्होंने कहा, 'यदि अवैध निर्माण को तत्काल नहीं हटाया गया, तो हम उसी जगह विशाल गणपति मंदिर का निर्माण करेंगे।' उन्होंने कहा कि मुंबई के माहिम तट पर दरगाह बनाई जा रही है। पार्टी की ओर से साझा की गई पोस्ट में कहा गया, 'जह सरकार/प्रशासन नजरअंदाज करता है तो ऐसा होता है...। यह अनधिकृत निर्माण माहिम के मगदूम बाबा दरगाह में समुद्र में किया जा रहा था। दो वर्ष पहले यह कुछ नहीं था। एक नई हाजी अली तैयार की जा रही है। यह खुलेआम हो रहा है तथा फिर भी पुलिस और नगर पालिका को नहीं दिख रहा?' 

पार्टी ने ट्वीट के माध्यम से सरकार से भी कार्रवाई की अपील की है। मनसे ने लिखा, 'राज ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम/गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई पुलिस आयुक्त से अपील की है- इसे देखने के पश्चात् तत्काल कार्रवाई करें तथा इस अवैध निर्माण को हटाएं। नहीं तो हम वहां विशाल गणपति मंदिर बनाएंगे।' पिछले वर्ष राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर का मुद्दा भी उठाया था। उन्होंने इन्हें हटाने की बात कही थी। साथ ही चेतावनी भी दी थी कि ऐसा नहीं होने पर भजन चलाए जाएंगे।

तेज प्रताप ने शेयर किया सोते हुए वीडियो, जानिए क्या है वजह?

योगी पर यूपी का भरोसा बरक़रार, UP PACS चुनाव में 7000 में से 6200 सीटों पर खिला 'कमल'

'चुनाव आते ही शिवराज सिंह पर घोषणाओं का नशा सवार हो जाता है', कमलनाथ ने बोला जमकर हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -