महाराष्ट्र में धूमधाम से मनेगा दही हंडी का त्यौहार, पार्टी मनसे ने किया एलान
महाराष्ट्र में धूमधाम से मनेगा दही हंडी का त्यौहार, पार्टी मनसे ने किया एलान
Share:

मुंबई: कोरोना संकट के चलते बड़े-बड़े कार्यक्रमों को अभी टाला जा रहा है। ऐसे में महाराष्ट्र राज्य सरकार ने सार्वजनिक रूप से सभी त्योहारों और उत्सवों को मनाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। वहीँ दूसरी तरफ दही हंडी के त्योहार पर भी पिछले साल इसी के चलते रोक लगाई गई थी। लेकिन इस बार ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है। जी दरअसल हाल ही में राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने बड़ा एलान किया है। पार्टी किसी भी हाल में दही हंडी धूमधाम से मनाना चाहती है।

हाल ही में मनसे नेता अभिजीत पानसे ने अपने फेसबुक पेज पर इस बारे में घोषणा की है। अपने पोस्ट में अभिजीत पानसे ने कहा है कि 31 अगस्त को विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली दही हंडी मनाई जाएगी। वहीँ अभिजीत पानसे के इस ऐलान का ठाणे जिलाध्यक्ष अविनाश जाधव ने भी समर्थन किया है। आप सभी को बता दें कि दही हंडी के उत्सव को मनाने की मनसे द्वारा तैयारी भी शुरू कर दी गई है। अब इस समय लोगों से यह आह्वान किया जा रहा है कि कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लेकर वे दही हंडी के त्योहार को धूमधामन से मनाने के लिए सामने आएं। वैसे अगर मनसे सार्वजनिक रूप से दही हंडी मनाने पर अड़ जाती है, तो ठाकरे सरकार के लिए यह एक नई चिंता सामने आ सकती है।

मनसे ने बड़े पैमाने पर दही हंडी मनाने की घोषणा कर के राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। आपको बता दें महाराष्ट्र में दही हंडी का त्योहार बेहद लोकप्रिय है। यहाँ गणेश पूजा के अलावा दही हंडी का त्योहार भी उसी उत्साह से मनाया जाता है। आपको बता दें कि ठाणे की दही हंडी का सबसे अधिक महत्व है। ठाणे के अलग-अलग हिस्सों, मुंबई, पालघर, नासिक जैसी दूर-दूराज की जगहों से गोविंदा पथक (दही हंडी फोड़ कर पुरस्कार जीतने वाली टीम) हर साल ठाणे आते हैं और लाखों रुपए के पुरस्कार वाली दही हंडियां फोड़ कर जाते हैं।

कहानी उस 'गायक' की, जिसे शोमैन राज कपूर मानते थे अपनी 'आत्मा'

बेटी को बॉयफ्रेंड संग देख गुस्साए बाप ने कुल्हाड़ी से काट दिया

चादर का उपयोग कर कोरोना संगरोध से फरार हुआ शख्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -