महाराष्ट्र में रहकर मराठी नहीं आती तो मनसे कार्यकर्ता करेंगे पिटाई!
महाराष्ट्र में रहकर मराठी नहीं आती तो मनसे कार्यकर्ता करेंगे पिटाई!
Share:

महाराष्ट्र: नवी मुंबई के वाशी से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ पर कोर्ट से दो दिनों पहले वाशी तोड़फोड़ मामले में राज ठाकरे की जमानत मंजूर हुई है। अब एक बार फिर से मनसे कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की है। उन्होंने वाशी टोलनाके को नहीं, बल्कि अपने ही एक मराठी भाषी भाऊ (भाई) को तोड़ा है (मुंबईया भाषा में तोड़ना पिटाई को कहते हैं)। खबरों के मुताबिक उसने एक गरीब हिंदी भाषी दोस्त को मनसे सैनिक के कहर से बचाने की कोशिश की। जी दरअसल उसे केवल इसलिए मारा गया क्योंकि महाराष्ट्र में रहकर उसे मराठी नहीं आती।

पूरा मामला क्या है? - जी दरअसल वाशी टोलनाके पर एक कारचालक की एक कर्मचारी से इस बात पर बहस हो गई कि वह मराठी में बात क्यों नहीं कर रहा है? हुआ यूँ कि कारचालक उस मजदूर पर यह बोलकर चिल्ला रहा था कि 'अगर महाराष्ट्र में रहना है तो मराठी सीखनी होगी।' यह सुनकर एक मराठी कामगार (मजदूर) अपने सहकर्मी को बचाने के लिए आगे आया। इस दौरान उसने केवल इतना कहा कि, 'नहीं आती जाओ राज साहेब से बोल दो, जाओ।'

यह सुनकर कार चालक ने सवाल किया कि 'वो मराठी भाषी होकर हिंदी भाषी की साइड क्यों ले रहा है?' उसके बाद शुरू हुई मराठी बनाम हिंदी की लड़ाई। देखते ही देखते उस मराठी भाषी मजदूर की मनसे कार्यकर्ताओं ने मनसे कार्यालय में बुलाकर खूब पिटाई की और उसका वीडियो भी वायरल कर दिया। इस मामले में मजदूर की गलती यह थी कि 'इसने यह कह दिया कि जाओ राजसाहेब को बोल दो, जाओ।'

पालघर में जवान को जिंदा जलाने पर भड़के BJP नेता, कहा- 'ना साधु सुरक्षित, ना सिपाही'

सिख अंग्रेजों से लड़े तो देशभक्त, हक के लिए लड़े तो देशद्रोही हो गए: शिवसेना

सचिन का अपमान होते देख बोले देवेंद्र फडणवीस- 'क्या बर्दाश्त करेंगे MVA के नेता'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -