राज ने बताई क्षेत्रीय अस्मिता और विकास की जीत
राज ने बताई क्षेत्रीय अस्मिता और विकास की जीत
Share:

मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने महागठबंधन के नेताओं को चुनावी जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने जीत के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को बधाई दी वहीं मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को शुभकामनाऐं। बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने मतगणना पूर्ण होने और महागठबंधन की जीत सुनिश्चित हो जाने पर गठबंधन दल के नेताओं की सराहना भी की। राज ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लालू - नीतिश बिहार को विकास के रास्ते पर ले जाऐंगे।

हालांकि उन्होंने बिहार के युवाओं और नागरिकों की पलायनवादी मानसिकता को लेकर कहा कि बिहारियों को दूसरे राज्यों में पलायन  करने की आवश्यकता न पड़े। इस तरह से विकास किया जाए। उन्होंने नीतिश की जीत को क्षेत्रीय अस्मिता, विकास और सामाजिक न्याय की जीत बताया। उनका मानना था कि बिहार का विकास तेजी से होना चाहिए। विकास ऐसा हो जिससे बिहारियों को महाराष्ट्र या फिर दूसरे राज्य में जाना न पड़े।

उन्होंने दूसरे राज्यों में काम करने वाले बिहारियों को लेकर कहा कि बिहार में विकास होने पर वे लोग भी अपने राज्यों की ओर वापस लौट सकते हैं। उल्लेखनीय है कि मनसे के प्रमुख राज ठाकरे और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तर भारत के प्रवासियों के विरूद्ध मुहिम चलाई जाती रही और  इन लोगों पर महाराष्ट्र के लोगों की नौकरियां हड़पने का आरोप लगाया जाता रहा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -