राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद वायरल हो रहे उनके अश्लीलता को लेकर किये गए ट्वीट्स
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद वायरल हो रहे उनके अश्लीलता को लेकर किये गए ट्वीट्स
Share:

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इस समय चर्चाओं में बने हुए हैं। जी दरअसल उन पर अश्लील फिल्म बनाने का आरोप लगा है और इसी आरोप में उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि राज कुंद्रा के साथ रायन को भी इस पूरे मामले में क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। अब बीते कल हुई राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उनका 9 साल पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा में छाया हुआ है। इस समय बड़ी संख्या में लोग इस पुराने ट्वीट को शेयर कर रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि 'राज कुंद्रा ही इस पूरे अश्लील फिल्म रैकेट के मुख्य आरोपी हैं।'

आप सभी को बता दें कि 2012 में राज कुंद्रा ने एक ट्वीट किया था। ट्वीट में राज ने लिखा था, 'आखिर पोर्न और प्रोस्टिट्यूशन में क्या फर्क है। आखिर क्यों किसी को कैमरे के सामने सेक्स करने के लिए पैसे देना कानूनी है जबकि दूसरा गैर कानूनी है।' इसके अलावा अपने एक दूसरे ट्वीट में राज कुंद्रा ने लिखा था, 'भारत, जहां अभिनेता क्रिकेट खेल रहे हैं, क्रिकेटर्स राजनीति खेल रहे हैं, पॉलिटिशियन पोर्न देख रहे हैं, पोर्न स्टार एक्टर बन रहे हैं।'

अब उनके इन ट्वीट्स को देखकर लोग उनपर निशाना साध रहे हैं और कह रहे हैं आखिर आप ही तो पोर्न की सप्लाई कर रहे थे। आपको बता दें कि मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागरेले ने इस केस के बारे में बात करते हुए कहा, 'हमने राज कुंद्रा को इस मामले में गिरफ्तार किया है, क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता हैं। हमारे पास उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।' जी दरअसल राज के खिलाफ 4 फरवरी को केस दर्ज हुआ था। उस समय उनके खिलाफ एक महिला ने केस दर्ज कराया था। महिला ने राज कुंद्रा पर संगीन आरोप लगाए थे, और उसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

अदालत पहुंचे राज कुंद्रा, अपराधी निकले तो होगी इतनी सजा

आयरलैंड ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों पर से हटाया प्रतिबंध

जासूसी कांड: सीएम योगी बोले- ये भारत को बदनाम करने की अंतर्राष्ट्रीय साजिश, इसमें कांग्रेस भी शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -