जेल के बाहर आते ही पैपराजी को देख राज ने किया वेव, उतरा हुआ नजर आया चेहरा
जेल के बाहर आते ही पैपराजी को देख राज ने किया वेव, उतरा हुआ नजर आया चेहरा
Share:

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इस समय बड़ी मुसीबत में फंसे हुए हैं। जी दरअसल उनपर एडल्ट फिल्में बनाने और उन्हें स्ट्रीम करने का आरोप लगा है और देखते ही देखते इस मामले में चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। बीते शुक्रवार के दिन मुंबई कोर्ट ने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रयान थोर्प को 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। बीते कल ही राज को हाई कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। वहीं इस दौरान उन्होंने अपनी गिरफ्तारी करने पर मुंबई पुलिस को चुनौती भी दी। अब इस पूरे मामले के बीच राज कुंद्रा का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो मीडिया को देखकर वेव करते दिखाई दे रहे हैं।

 

आप देख सकते हैं इस वीडियो में वह हाथ हिलाते नजर आ रहे हैं। भायखला जेल से हाई कोर्ट के लिए निकलते समय राज को पैपराजी ने कैमरों में कैद कर लिया और इसी बीच पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। उसके बाद पुलिस अधिकारियों ने राज को अपनी कार में बिठा लिया, लेकिन राज को गाड़ी के अंदर बैठकर पैपराज़ी को देखकर हाथ हिलाते हुए देखा गया। वहीं मीडियो के लोगों को वेव करने के बाद उन्होंने गाड़ी से ही हाथ जोड़कर उनको ग्रीट भी किया। वीडियो में राज के चेहरे पर मायूसी साफ देख सकते हैं। बीते कल हाई कोर्ट में राज ने मजिस्ट्रेट से कहा कि, 'उनके ऐप्स पर वीडियो को "इंटेंस" के रूप में देखा जा सकता है, लेकिन वे सीधे तौर पर "साफ सैक्शुअल एक्ट्स" नहीं दिखातीं हैं।'

वहीं दूसरी तरफ मुंबई पुलिस को चैलेंज करते हुए राज कुंद्रा ने हाई कोर्ट में यह भी कहा है कि, '41A नोटिस मुंबई पुलिस द्वारा उन्हें नहीं दिया गया था। 41A नोटिस, पुलिस के सामने पेशी के लिए होता है। इस नोटिस के मिलने के बाद इसके नियमों का पालन व्यक्ति को करना पड़ता है। अगर व्यक्ति ऐसा करता है, तो उसे अपने आरोपों के लिए गिरफ्तार नहीं किया जा सकता, लेकिन उसे रिकॉर्डिंग के लिए ले जाया जा सकता है। अगर व्यक्ति नोटिस के नियमों को नहीं मानता तो उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।' इन सभी दलीलों के बाद भी राज कुंद्रा को कोर्ट ने 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Tokyo Olympics: ताइपे को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची दीपिका-प्रवीण की जोड़ी

क्या है आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त, यहाँ जानिए पंचांग

पंजाब में खींचतान के बीच बोले कैप्टन अमरिंदर- जब सिद्धू पैदा हुए, तब मैं बॉर्डर पर लड़ रहा था.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -