जेल से निकलने के बाद पहली बार शिल्पा शेट्टी संग दिखे राज कुंद्रा
जेल से निकलने के बाद पहली बार शिल्पा शेट्टी संग दिखे राज कुंद्रा
Share:

शिल्पा शेट्टी काफी समय से चर्चाओं में हैं। आप जानते ही होंगे जब से उनके पति राज कुंद्रा जेल में बंद हुए थे तब से वह सुर्ख़ियों में थीं। हालाँकि अब उनके पति जेल से लौट आए हैं। ऐसे में वह अब तक तो मीडिया की नजरों से बचे हुए थे लेकिन अब उनकी पब्लिक अपीयरेंस हो गई है। जी दरअसल राज कुछ दिन पहले ही अपने दोनों सोशल ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल डिलीट कर चुके हैं। ऐसे में उनके कोई फोटोज सामने नहीं आ रहे हैं लेकिन अब राज का नया फोटो सामने आया है। इनमे वह अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ नजर आए हैं।

जी दरअसल जेल से निकलने के बाद यह पहला मौका है जब राज कुंद्रा कैमरे के सामने आए हों वो भी अपनी पत्नी के साथ। इस समय दोनों के फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जी दरअसल शिल्पा की ये तस्वीरें हिमाचल प्रदेश की मां चामुण्डा देवी मंदिर की हैं। यहाँ शिल्पा अपने पति राज के साथ गईं हैं और उन्होंने ही सोशल मीडिया पर अपनी मंदिर विजिट की तस्वीरें व वीडियोज शेयर की हैं।

यहाँ उन्होंने एक लंबे समय बाद राज संग पब्लिक अपीरियरेंस दी है। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों से पहले शिल्पा वैष्णो देवी के दर्शन करतीं नजर आई थी, हालांकि उस वक्त शिल्पा अकेले ही माता के दर्शन करने पहुंची थी जब राज जेल में थे। वहीं अब शिल्पा को राज और उनके बच्चों ने कंपनी दी है। इस समय मंदिर के अंदर पूजा करते हुए भी शिल्पा की कुछ तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं और राज के साथ भी उनकी फोटोज सामने आईं हैं।

इंडियाज गॉट टैलेंट में जज बनी नजर आएंगी किरण खेर

पति संग मां चामुंडा के दर पहुंची शिल्‍पा शेट्टी, मांगी थी मन्नत!

शिल्पा शेट्टी से लेकर अर्जुन कपूर तक, स्टार्स ने अनोखे अंदाज में दी भाई दूज की शुभकामनाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -