किसी भी हालत में राज कुंद्रा को नहीं छोड़ना चाहती मुंबई पुलिस!, कहा- 'फरार होकर और अश्लील फ़िल्में...'
किसी भी हालत में राज कुंद्रा को नहीं छोड़ना चाहती मुंबई पुलिस!, कहा- 'फरार होकर और अश्लील फ़िल्में...'
Share:

मुंबई: अश्लील फिल्मों के निर्माण और उन्हें ऐप द्वारा प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार हुए शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की जमानत अर्जी का एक बार फिर से मुंबई पुलिस ने विरोध किया है। जी दरअसल अदालत में मुंबई पुलिस ने एक बार फिर से राज कुंद्रा की जमानत अर्जी का जमकर विरोध किया। इसी के साथ मुंबई पुलिस ने मजबूत तर्कों के साथ आपत्ति जताई। जी दरअसल कोर्ट में मुंबई पुलिस ने कहा, 'राज कुंद्रा अगर जमानत पर छोड़ दिए जाते हैं तो इससे समाज में गलत संदेश जाएगा।' बीते दिन अदालत में राज कुंद्रा की जमानत पर हुई सुनवाई में मुंबई पुलिस ने कहा, 'राज कुंद्रा अगर जमानत पर छोड़े गए तो वे अश्लील फिल्मों को बनाने का काम फिर दोहरा सकते हैं। वे देश से फरार होने की कोशिश कर सकते हैं।'

आप सभी को बता दें कि राज कुंद्रा फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और उन्होंने जमानत के लिए सत्र न्यायालय में अर्जी दी हुई है। वहीँ दूसरी तरफ पुलिस ने अश्लील फिल्मों के निर्माण के इस मामले में अप्रैल में आरोपपत्र दायर किया था। ऐसे में राज कुंद्रा ने कहा कि, 'उस चार्ज शीट में आरोपी के तौर पर उनका नाम नहीं है। न ही उनका नाम एफआईआर में दर्ज है। इसलिए उन्हें जमानत दी जाए।'

इसी के साथ राज कुंद्रा का तर्क यह भी है कि जिन आरोपियों के नाम चार्जशीट में दर्ज हैं, उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मेरी जमानत ठुकरा कर गलत किया है। सारा आदेश अनुमान पर आधारित है। इसलिए उन्हें रद्द किया जाए। कथित गुनाह में उनकी भागीदारी के सबूत नहीं हैं। मजिस्ट्रेट ने इस पर ध्यान ही नहीं दिया। उनके इन तर्कों पर पुलिस ने जवाब देते हुए कहा, 'यह एक गंभीर गुनाह का मामला है। सारे वीडियोज कहां अपलोड किए गए हैं, हम इसकी पड़ताल कर रहे हैं। अगर आरोपी की जमानत मंजूर कर ली जाती है तो वे दोबारा यह गुनाह दोहरा सकते हैं। उसका प्रभाव हमारी संस्कृति पर पड़ेगा। इससे समाज में गलत संदेश जाएगा।'

इसी के साथ मुंबई पुलिस ने यह भी कहा कि, 'राज कुंद्रा फरार आरोपी प्रदीप बक्शी के रिश्तेदार हैं। राज कुंद्रा एक ब्रिटिश नागरिक हैं और अगर उन्हें जमानत पर छोड़ा गया तो उनके नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की तरह फरार होने की आशंका है। वे विदेश जाकर वहां से आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो अपलोड करेंगे, इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।'

महाराष्ट्र में मिले डेल्टा प्लस के 20 नए मरीज, 65 पहुंची संख्या

महाराष्ट्र अनलॉक: 15 अगस्त से बंपर छूट! रात 10 बजे तक खुलेंगे होटल और रेस्टॉरेंट्स

तालिबान ने भारत के MI-35 लड़ाकू हेलीकाप्टर पर भी किया कब्ज़ा, गायब मिले कई पार्ट्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -