स्त्री के बाद अब पुरूष का हाथ थामते नज़र आएगे राजकुमार
स्त्री के बाद अब पुरूष का हाथ थामते नज़र आएगे राजकुमार
Share:

बॉलीवुड में इन दिनों बैक टू बैक सुपरहिट फिल्म दे रहे राजकुमार राव ने अपनी एक्टिंग का सबको दीवाना बना दिया। एक महीने पहले रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री' ने बॉक्स आॅफिस पर धमाल मचा दिया। इस फिल्म ने अब तक 123 करोड़ रूपए कमा लिए है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी। इसमें राजकुमार लीड रोल में नज़र आए थे। अभी तक राजकुमार कई प्रकार के किरदार कर चुके हैं लेकिन अब वह जल्द ही गे का किरदार निभाते हुए आएगे। 

कैटरीना से इश्क लड़ाने के बाद एक्शन सीन करते नज़र आएगे सलमान

जी हां, सूत्रों के मुताबिक राजकुमार राव फिल्म दोस्ताना के सीक्वल में नज़र आ सकते हैं। फिल्म दोस्ताना में जॉन अब्राहम, प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन नज़र आए थे। यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में जॉन और अ​भिषेक गे का किरदार निभाते हुए नज़र आए थे। फिलहाल राजकुमार राव क्या कहते हैं यह जानना अभी बाकी है। देखा जाए तो राजकुमा गे किरदार भी बखूबी निभा सकते हैं। इस फिल्म  का डायरेक्शन तरूण मनसुखानी ने किया था। इस बार भी उन्होंने इसका प्लॉट ​तैयार किया है लेकिन करण जौहर को वह बिल्कुल पसंद नहीं आया जिसे अब करण ही डायरेक्ट करेंगे। 

सलमान ने बताया ​कैसे मिला बहन अर्पिता के लिए पति

यह एक बोल्ड कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। गौरतलब है राजकुमार इन दिनों कई सारी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म 'मेड इन चाइना' का लुक सामने आया था। इसमें वह मौनी रॉय के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। फिल्म अगले साल 15 अगस्त पर रिलीज होगी। फिल्मों के अलवा राजकुमार वेबसीरिज में भी नज़र आ चुके हैं। वह सुभाष चंद्र बॉस पर बनी वेब सीरिज को लेकर सुर्खियों में नज़र आए थे। 

बॉलीवुड अपडेट्स 

ग्रीक में धूम मचा रही मौनी रॉय,वायरल हुई फोटो

रेस्टोरेंट के बाहर ​भीड़ का शिकार हुए निक और प्रियंका, थामा एक-दूसरे का हाथ

तैमूर पहुंचे बहन इनाया की बर्थ - डे पार्टी में, बहुत ही हैंडसम लग रहे थे छोटे नवाब

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -