आज है राज कपूर साहब की पुण्यतिथि.....

बॉलीवुड के दिग्गज व मशहूर अभिनेताओं में गिने जाने वाले अभिनेता राज कपूर जी की आज पुण्यतिथि है. 14 दिसंबर 1924 को पेशावर में जन्मे राज कपूर की स्कूली शिक्षा कोलकाता में हुई थी। हालांकि पढ़ाई में उनका मन कभी नहीं लगा और 10वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी होने से पहले ही उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि मनमौजी राज कपूर ने विद्यार्थी जीवन में अपनी किताबें-कॉपियां बेचकर खूब केले, पकौड़े और चाट के मौज उड़ाए थे। हिंदी फिल्म जगत के इस शोमैन ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत बहुत ही निराली है। 

क्या आपको पता है कि हिंदी सिनेमा जगत में राज कपूर जी का फ़िल्मी करियर भी काफी रोचक तथ्यों से भरा पड़ा है. राज कपूर जी का फ़िल्मी करियर एक चांटे से प्रारंभ हुआ था. बात कुछ यु है कि पेशावर (पाकिस्तान) में जन्मे राजकपूर जब अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के साथ मुंबई आकर बसे, तो उनके पिता ने उन्हें मंत्र दिया कि बेटा राजू नीचे से शुरुआत करोगे तो ऊपर तक जाओगे। अभिनेता नेअपने पिता कि इस बात को काफी गंभीरता से लिया व अपने पिता कि इस बात को गांठ बांधकर राजकूपर 17 साल की उम्र में ही रंजीत मूवीकॉम और बांबे टॉकीज फिल्म प्रोडक्शन कंपनी में स्पॉटब्वॉय का काम शुरू किया।

उस वक्त के नामचीन निर्देशकों में शुमार केदार शर्मा की एक फिल्म में क्लैपर ब्वॉय के रूप में काम करते हुए राज कपूर ने एक बार इतनी जोर से क्लैप किया कि नायक की नकली दाढ़ी क्लैप में फंसकर बाहर आ गई और केदार शर्मा ने गुस्से में आकर राज कपूर को एक जोरदार चांटा रसीद कर दिया। आगे चलकर केदार ने ही अपनी फिल्म नीलकमल में राजकपूर को बतौर नायक लिया। राज कपूर को अभिनय तो पिता पृथ्वीराज से विरासत में ही मिला था जो अपने समय के मशहूर रंगकर्मी और फिल्म अभिनेता थे। राज कपूर पिता के साथ रंगमंच पर काम भी करते थे उनके अभिनय करियर की शुरुआत पृथ्वीराज थियेटर का मंच से ही हुई थी। राज कपूर का पूरा नाम रणबीर राज कपूर था। रणबीर अब उनके पोते यानी ऋषि-नीतू कपूर के बेटे का नाम है।

- Sponsored Advert -

Most Popular

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -