CM भूपेश बघेल के पिता गिरफ्तार, कोर्ट ने 15 दिनों के लिए जेल भेजा
CM भूपेश बघेल के पिता गिरफ्तार, कोर्ट ने 15 दिनों के लिए जेल भेजा
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। ब्रह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर रायपुर के डीडी नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। रायपुर पुलिस ने नंद कुमार बघेल को आगरा से अरेस्ट किया है। FIR दर्ज होने के बाद से ही यह माना जा रहा था कि उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।

बता दें कि लखनऊ में नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश था। रायपुर पुलिस FIR दर्ज होने के बाद ही उनकी गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गई थी। आगरा से उन्हें अरेस्ट कर पुलिस रायपुर ले आई है। फिलहाल उन्हें मीडिया से दूर रखा गया है। गौरतलब है कि लखनऊ से पहले भी नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मणों के खिलाफ विवादित बयान दिया था। रायपुर पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया है।

गिरफ्तारी के बाद उन्होंने कहा कि यह अंतिम जंग है। मैं इसके खिलाफ शीर्ष अदालत जाऊंगा। अदालत में पेशी के बाद उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 21 सितंबर को इस मामले में अगली सुनवाई की जाएगी। अदालत में पेशी के दौरान सीएम भूपेश बघेल के पिता ने कहा कि मैं जमानत नहीं लूंगा।

जम्मू-कश्मीर: 'गिलानी' की मौत के बाद तिहाड़ जेल में कैद मसरत आलम को मिली हुर्रियत की कमान

इस बार हमारी सरकार बनी तो मूर्ति नहीं बनवाएंगे... बल्कि विकास करेंगे- मायावती का वादा

'सार्वजनिक की जाए कृषि कानूनों पर बनी रिपोर्ट..', CJI को अनिल घनवट ने लिखा पत्र

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -