पुरखों के कार्यों पर गर्व नहीं कर सकते तो उन्हें अपमानित करने का भी अधिकार नहीं: भूपेश बघेल
पुरखों के कार्यों पर गर्व नहीं कर सकते तो उन्हें अपमानित करने का भी अधिकार नहीं: भूपेश बघेल
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने भाजपा (BJP) को अपने निशाने पर लिया है। हाल ही में उन्होंने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग पिछले 70 वर्षों में देश की उपलब्धियों पर सवाल उठा रहे हैं। यदि हम अपने पुरखों और बुर्जुगों के कार्यों पर गर्व नहीं कर सकते तो उन्हें अपमानित करने का अधिकार भी इस पीढ़ी को नहीं है।' जी दरअसल रायपुर में प्रसिद्ध पत्रकार और लेखक रशीद किदवई की किताब ‘भारत के प्रधानमंत्री- देश, दशा और दिशा’ के विमोचन कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘‘जिस समय देश आजाद हुआ तब सुई भी देश में नहीं बनती थी। आज कहते हैं कि 70 साल में इन सरकारों ने क्या किया।’’

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘जब देश आजाद हुआ तब उस समय कुछ नहीं था। आज की पीढ़ी, पिछली पीढ़ी से सवाल करती है कि उन्होंने क्या किया? उनकी सेवाओं का, उनकी मेहनत का, उनकी त्याग और तपस्या का जो आज सिला दे रहे हैं, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।’’ आगे उन्होंने यह भी कहा, ‘‘यदि हम अपने पुरखों, बुर्जुगों के कार्यों पर गर्व नहीं कर सकते हैं तो उन्हें अपमानित करने का अधिकार भी इस पीढ़ी को नहीं है। जो केवल इतिहास में जी रहे हैं वह इतिहास की गलतियों से सीखें कि गलती कहां हुई। इससे सबक लें और आगे बढ़ें। इतिहास को कुरेदने से कुछ लाभ नहीं होना है।’’

इसी के साथ मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, 'अतीत से सबक लेकर मजबूत कदम के साथ मजबूत इरादे के साथ आगे बढ़ेंगे तब निश्चित रूप से देश का भला होगा।' वहीँ इस दौरान उन्होंने किताब के बारे में कहा, 'भारत के जितने भी प्रधानमंत्री हुए उनके बारे में आम लोग उतना ही जानते हैं, जितना मीडिया या अन्य माध्यमों से जानकारी मिलती है। लेकिन, पत्रकार इन प्रधानमंत्रियों के नजदीक होते हैं, ऐसे में वह जानकारी भी उनके पास होती है, जो आमतौर पर सामने नहीं आ पाती। ऐसे में किसी पत्रकार द्वारा प्रधानमंत्रियों के संदर्भ में लिखी गई किताब से कुछ नया जानने को मिलेगा।'

आज गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर होंगे सीएम योगी

नवजोत सिंह पर रवि किशन का हमला, बोले- अपने बड़े भाई इमरान खान से कहें सिद्धू, ड्रग्स और...

'मैं गांधीवादी हूँ, जिसमें दम हो मेरे घुटने तोड़े': दिग्विजय सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -