यूपी, बिहार औऱ दिल्ली को मिल सकती है गर्मी से राहत
यूपी, बिहार औऱ दिल्ली को मिल सकती है गर्मी से राहत
Share:

नई दिल्ली : गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई जगहों पर पारा कम रहा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। लखनऊ व पटना में आजसुबह से ही आंशिक रुप से बादल छाए रहे। दिल्ली व बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में बीते 24 घंटों में 0.4 एमएम बारिश दर्ज हुई। आज सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गई। राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।

उतर प्रदेश की गर्मी पर मौसम विभाग का कहना है कि अघले 24 घंटे तक आसमान में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता ने बताया कि दिन में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। राजधानी लखनऊ का न्यूनमत तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

वाराणसी में तापमान 22 डिग्री, कानपुर में 22.4 डिग्री, गोरखपुर में 23 डिग्री, इलाहाबाद में 25 डिग्री और झांसी में तापमान 26 डिग्री रहा। बिहार की राजधानी पटना व उसके आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज नरम पड़ने की संभावना है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -