रेनबो मेकअप
रेनबो मेकअप
Share:

जिस प्रकार रिमझिम फुहारों के बाद सतरंगी रंग आसमां की शोभा बढ़ा देते हैं, उसी प्रकार कुछ विशेष अवसरों पर इन सात रंगों द्धारा किया गया मेकअप भी हमारे चेहरे को एक नया लुक देता है। सात रंगों के जरिए किए जाने वाले इस मेकअप को हम रेनबो मेकअप कहते हैं। और क्या-क्या है.... खास इस मेकअप में, जानते हैं।

बेस- फेस मसाज के बाद चेहरे पर अपनी स्किन टोन से मैच करता फाउंडेशन लगा लें। यदि चेहरे पर कोई दाग या किसी भी प्रकार का निशान हैं तो उसे कंसीलर से कंसील कर लें। सुर्ख गालों पर लाइट रेड कलर का ब्लशऑन इस्तेमाल कर सकती हैं।

आई-मेकअप- इस मेकअप का असली रंग व जादू सबसे ज्यादा आंखों पर झलकता है। अपनी आईज़ पर सतरंगी छटा दिखाने के लिए आईशैडो मल्टी कलर्स में एप्लाई कर सकती हैं। ग्रीन, येलो, और ब्लू शेड्स को ब्लेंड करके आप अपनी आईज़ को सजा सकती हैं। इन तीनों शेड्स को मर्ज करने पर आपकी आंखों का लुक बेहद खूबसूरत लगेगा। आईशैडो से आईलिड को कवर करने के बाद आप ब्लू शेड का ऊपर और ग्रीन कलर का नीचे आईलाइनर लगा सकती हैं क्योंकि आईशैडो के दो रंग ब्लू और येलो मिक्स होने पर हल्का ग्रीन सा ही लुक देंगे, ऐसे में आईलाइनर के ये शेड्स आपकी आंखों को खूबसूरत लुक देंगे। आप चाहें तो केवल एक कलर का भी आईलाइनर लगा सकती हैं। पलकों को इन रंगों सा रंगीन बनाने के लिए उन पर ग्रीन या ब्लू कलर का मसकारा लगा सकती हैं।

लिप मेकअप- होठों पर रेड या फिर ऑरेंज टिंट की लिपस्टिक का इस्तेमाल किया जा सकता है। मगर क्योंकि आंखों का मेकअप डार्क है इसलिए होठों का मेकअप लाइट ही रखें। लिपस्टिक लगाने के लिए रेड या ऑरेंज टिंट की लाइट लिपस्टिक का ही प्रयोग कीजिए।

हेयर स्टाइल- फैशनेबल और स्टाइलिश दिखने के लिए आज की युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा अगर किसी चीज़ को आज़मा रही है तो वो है हेयर कलरिंग। बालों को कई मल्टी कलर्स में कलर करवाकर आप इस लुक में चार-चांद लगा सकती हैं। आप इस मेकअप के साथ बैंगनी, नीला, रेड और ऑरेंज कलर की अलग-अलग स्ट्रीक्स करा सकती हैं। ये स्ट्रीक्स आपको डिफरेंट लुक के साथ-साथ आपकी पर्सानॉलिटी को भी बोल्ड व स्मार्ट करेंगी। यदि आप स्ट्रीक्स नहीं करवाना चाहतीं तो मल्टी कलर की हेयर एक्सेसरीज़ का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

इस रिपब्लिक डे पर दिखें फैशनेबल

कॉस्मेटिक प्रोडक्टस फॉर हाइडिंग फ्लॉस

पैंटॉन कलर ऑफ 2017

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -