छत्तीसगढ़ में अचानक बदला मौसम, कई जिलों में हुई जमकर बारिश
छत्तीसगढ़ में अचानक बदला मौसम, कई जिलों में हुई जमकर बारिश
Share:

रायपुर : राजधानी में रविवार रात को करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। इसके साथ ही प्रदेश में कई जगह बारिश हुई। राजधानी में रविवार को दोपहर में तेज धूप थी। लेकिन रात करीब दस बजे मौसम अचानक बदल गया। तेज हवा के कारण शहर में कई जगह बैनर-होर्डिंग उड़ गए। उत्तरी छत्तीसगढ़ में भी शाम को कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। एक-दो जगह ओले भी गिरे।

गोवा और देश ने आज एक सितारा खो दिया : सुमित्रा महाजन

कही ओले तो कही हुई जमकर बारिश 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर भारत में बने पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही महाराष्ट्र और कर्नाटक के आसपास बने तूफानी चक्रवात का असर छत्तीसगढ़ में प्रभाव दिखा रहा है। दोपहर बाद चक्रवात कर्नाटक के काफी भीतर पहुंच गया। महाराष्ट्र के विदर्भ और आसपास बने तूफानी चक्रवात का असर उत्तरी छत्तीसगढ़ पर रहा। इस वजह से दोपहर बाद अंबिकापुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश और कुछ जगह ओले गिरे। 

परिकर की सादगी का हर कोई था कायल, पसंद नहीं थी लाल बत्ती की गाड़ियां

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

जानकारी के मुताबिक राजधानी में शाम को नमी बढ़ने से समुद्री हवा तेजी से इस ओर बढ़ी। मौसम विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया प्रदेश के उत्तरी हिस्से में एक-दो जगह बारिश और तेज हवा चल सकती है। रायपुर में हल्के बादल रहेंगे। दिन का तापमान 35 डिग्री और रात का 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दो दिन बाद मौसम साफ हो जाएगा।

अपने आखिरी ट्वीट में भाऊ साहब को श्रद्धांजलि दे गए परिकर

नदियों में प्रदूषण को रोकने में नाकाम यूपी सरकार पर, एनजीटी ने लगाया पांच करोड़ का जुर्माना

आज से शुरू होंगे लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -