महाराष्ट्र: अगले 3 दिन और तबाही मचाएगी बारिश, जारी हुआ अलर्ट
महाराष्ट्र: अगले 3 दिन और तबाही मचाएगी बारिश, जारी हुआ अलर्ट
Share:

मुंबई: इन दिनों महाराष्ट्र में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। ऐसे में अब हाल ही में मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्वी भारत में मूसलाधार बरसात होने की आशंका जताई गई है। हाल ही में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि इन जगहों पर भयंकर बारिश हो सकती है। इस समय बारिश और बाढ़ का सामना कर रहे महाराष्ट्र के लिए यह बुरी खबर है। जी दरअसल यहाँ अगले तीन दिन मूसलाधार बरसात होने की चेतावनी दी गई है। वहीँ मध्य प्रदेश के भी कई इन भागों में चक्रवात कायम है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि उत्तर बंगाल की खाड़ी पर एक और चक्रवात का क्षेत्र तैयार हो रहा है।

इसका असर होने से उत्तर बंगाल की खाड़ी के अलावा उसके आस-पास के क्षेत्र में भी कम दाब का क्षेत्र तैयार होने की आशंका है। जी दरअसल इन दोनों चक्रवातों के चलते 29 जुलाई तक जम्मू-काश्मीर,हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। इसी के साथ इसकी तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आएगी। आप सभी को हम यह भी बता दें कि अगले तीन दिन कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट वाले इलाकों में जोरदार बरसात का अनुमान जताया गया है। आने वाले 29 जुलाई को तो इन इलाकों में अति मूसलाधार बरसात की आशंका जताई गई है।

आप सभी जानते हे होंगे कि महाराष्ट्र के कई जिलों में कुछ दिनों से बरसात बहुत अधिक हुई है और इसी के कारण रायगढ़, रत्नागिरि, ठाणे, सातारा, कोल्हापुर, पुणे और सांगली जिले की नदियों में बाढ़ आ गई। बाढ़ में कई जिले डूब गए और इसी को देखते हुए महाराष्ट्र में NDRF राज्य के बचाव दल राहत और बचाव के काम में लगे हुए हैं।

राज कुंद्रा को देखते ही गुस्से में चिल्लाईं शिल्पा शेट्टी, कहा- 'तुमने ऐसा क्यों किया, पर‍िवार की बदनामी।।।'

असम-मिजोरम बॉर्डर पर भड़की भीषण हिंसा, असम के 6 पुलिसकर्मी शहीद

हेल्थकेयर सेक्टर में शामिल हुए 10 देश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -