पीएम मोदी की रैली से पहले मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
पीएम मोदी की रैली से पहले मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
Share:

देहरादून : आज प्रदेश के रुद्रपुर में पीएम मोदी की रैली करने जा रहे है। उधर, मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में ओलावृष्टि के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार 14 फरवरी की दोपहर बाद नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी और देहरादून जिलों में अगले 24 घंटों में ओलावृष्टि और आंधी आने की संभावना है। 

इस राज्य में थमने का नाम नहीं ले रहा स्वाइन फ्लू से हुई मौतों का सिलसिला

ऐसा रह सकता है मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। गढ़वाल और कुमाऊं के ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है। इसकी वजह से प्रदेशभर में फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 17.5 और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 

World Radio Day : आज भी लोगों के लिए बेहद खास है रेडियो..

कई इलाकों में जारी है बारिश 

जानकारी के लिए बता दें ऊंची चोटियों पर हिमपात से निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को सुबह से ही मुनस्यारी में बादल छाए रहे। दोपहर बाद हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नाग्निधूरा की चोटियों में हल्का हिमपात हुआ। निचले इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इधर, जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में भी दिनभर बादल छाए रहे। 

पुलवामा एनकाउंटर में हिज्बुल का आतंकी ढेर, एक जवान भी शहीद

Toyota की इस कार पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट ऑफर, यह है इसके फीचर्स

राजधानी में आंध्र भवन के पास मिला दिव्यांग का शव, खुदकुशी की आशंका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -