उत्तराखंड में जल्द बदलेगा मौसम, जारी हुई ऐसी चेतावनी
उत्तराखंड में जल्द बदलेगा मौसम, जारी हुई ऐसी चेतावनी
Share:

देहरादून : प्रदेश के कई इलाकों में अगले 48 घंटे के दौरान बिजली गिर सकती है। मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी जारी की है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में ओले गिरने और मैदानी इलाकों में तेज रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान भी जताया है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। 

देश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

हो सकती है ओलावर्ष्टि 

जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। वहीं, पहाड़ के कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। मैदानी इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसकी अधिकतम गति 70 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। राजधानी के अधिकतम तापमान में शनिवार को करीब दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। 

सोलन के जंगलों में भीषण आग, लाखों की वन संपदा राख

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

इसी के साथ शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री तक पहुंच गया था वहीं, शनिवार को यह घटकर 38.5 डिग्री रह गया। इसके चलते लोगों को शुक्रवार की तुलना में गर्मी और उसम से कुछ राहत मिली। हालांकि तेज धूप ने लोगों को खूब परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी दून के अधिकतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री की कमी होने के आसार हैं। आज दून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रह सकता है। 

भेड़-बकरियों को कुचल हुआ निकल गया पिकअप, बाल-बाल बचे राहगीर

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक जा घुसी एंबुलेंस, शव लेकर जा रहे युवक की मौत

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग ने लिया विकराल रूप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -