मार्च में भी नहीं बदल रहा मिजाज-ए-मौसम, राजधानी में हो रही जमकर बारिश
मार्च में भी नहीं बदल रहा मिजाज-ए-मौसम, राजधानी में हो रही जमकर बारिश
Share:

नई दिल्ली : राजधानी में मार्च की शुरुआत से ही मौसम ने करवट ले ली है। जहां मार्च का पहला दिन काफी ठंडा रहा, वहीं दूसरे दिन सुबह से ही घने बादल छाने के साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो रही है। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण पारा लुढ़क गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में कोई कमी नहीं दर्ज की गई। 

जम्मू कश्मीर: मुठभेड़ में जैश के दो आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

ऐसा रहेगा आगे मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दूसरा दिन है, जब न्यूनतम तापमान लगातार औसत से कम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान भी औसत से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते आठ साल में एक मार्च की तारीख पर इतना ठंडा नहीं पड़ा। 

सीहोर में टक्कर के बाद युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रकों में लगाई आग

यहां भी बदला मौसम 

जानकारी के लिए बता दें इस वक्त का औसत अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस होता है। ऐसे में इस बार कई साल बाद इस तरह के मौसम का अनुभव लोगों को हो रहा है। विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़-हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।  शुक्रवार को सुबह धूप खिली, लेकिन शाम होते ही हल्की ठंड भी बढ़ गई। पारे में बड़ी गिरावट है।

अनियंत्रित होकर पेड़ में जा घुसी कार, चालक की दर्दनाक मौत

आखिर ऐसा क्यों बोले कुमारस्वामी - इस देश में कुछ भी हो सकता है तो ऐसा क्यों नहीं हो सकता?

राजधानी में अब भी जारी है स्वाइन फ्लू का कहर, इतने नए मरीजों में हुई पुष्टि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -