देश के इन हिस्सों में आज फिर हो सकती है जोरदार बारिश
देश के इन हिस्सों में आज फिर हो सकती है जोरदार बारिश
Share:

नई दिल्ली : आज देश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार बन रहे हैं। दरअसल उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर पर बना हुआ है। जिसके चलते ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना हैं। वहीं उत्तराखंड में एक दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इस बीच पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

पीएम मोदी ने किया दुनिया की सबसे वजनी भगवद्गीता का अनावरण

इन कारण हो सकती है बारिश 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रफ रेखा पूर्वी उत्तर प्रदेश बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के पास से गुजर रही है, इसीलिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में बारिश की उम्मीद है। गोरखपुर, पटना, भागलपुर, रांची, डालटनगंज, जमशेदपुर, कोलकाता और भूबनेश्वर में बारिश देखने को मिलेगी। इन भागों पर बिजली भी गिरने की संभावना है।

विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए चीन रवाना हुई सुषमा स्वराज

यहां होगी जोरदार बारिश 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य भारत में, उत्तरी राजस्थान से दक्षिणी गुजरात तक एक ट्रफ रेखा जा रही है जिससे चुरू, जयपुर और अलवर पर मेघगर्जना हो सकती है। हालांकि, गुजरात में सूरत और अहमदाबाद, साथ ही मुंबई, पुणे, नाशिक में मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच छत्तीसगढ़ में रायपुर और अम्बिकापुर और मध्य प्रदेश में रीवा और सतना में बारिश हो सकती है।  दक्षिण में एक ट्रफ रेखा झारखंड से दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक की ओर जा रही है, जिस कारण तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना है। 

ऐसा जयकारा लगाओ कि कश्मीर में सैनिकों को सुनाई दे : योगी आदित्यनाथ

राष्ट्रपति भवन में देरी से पहुंचे पीएम मोदी बताया ऐसा कारण

इन दो कंपनियों द्वारा दिया जा रहा है अपनी कारों पर बम्पर डिस्काउंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -