भारी बारिश के कारण टूटा चारमीनार का हिस्सा, चल रही थी मरम्मत
भारी बारिश के कारण टूटा चारमीनार का हिस्सा, चल रही थी मरम्मत
Share:

हैदराबाद: भारी बारिश के चलते बुधवार रात हैदराबाद की चारमीनार का एक भाग क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना रात 11।30 बजे हुई, जिसमें किसी को चोट लगने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी। मक्का मस्जिद की तरह स्थित मीनार पर लगा ग्रेनाइट स्लैब का प्लास्टर हिस्सा देर रात गिरने से आसपास के लोगों मे अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, अब इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

पुलिस ने इस घटना के बाद क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। चारमीनार को क्षति पहुंचने की खबर फैलने के बाद उसके आसपास लोगों की भीड़ लग गई। उल्लेखनीय है कि दरारें पड़ने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कुछ दिनों पहले इस ऐतिहासिक इमारत के रख-रखाव की जिम्मेदारी ली थी। कई सालों तक नजरअंदाज किए जाने के बाद इसकी मरम्मत का कार्य प्रारम्भ किया गया है। 

एक समय पर यह पाया गया कि चारमीनार का रंग भी प्रदूषण की वजह से काला पड़ता जा रहा है। इसके बाद इस ऐतिहासिक इमारत के आसपास वाहनों के चलने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया था। आपको बता दें कि चूना प्लास्टर गिरने की घटना पहली दफा नहीं हुई है। लेकिन हालिया नुकसान ने इस इमारत की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह जरूर लगा दिया है।

खबरें और भी:-

घरेलू बाजार में दिखाई दी सोने और चांदी के दामों में नरमी

बाजार खुलते ही सेंसेक्‍स में नजर आई 10 अंकों की मामूली बढ़त

गुरूवार को डॉलर के मुकाबले 1 पैसे मजबूत रुपया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -