इस कारण मिलेगी दिल्ली को प्रदूषण से निजात
इस कारण मिलेगी दिल्ली को प्रदूषण से निजात
Share:

नईदिल्ली। उत्तर और पश्चिम भारत के मौसम में बदलाव आ गया है। एक ओर जहां पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी हो रही है वहीं मुंबई में जोरदार बारिश हुई और ओले गिरे। दूसरी ओर दिल्ली में भी मौसम में बदलाव का अनुभव किया जा रहा है। दिल्ली के आसमान में बादल मंडरा रहे हैं और, मौसम विभाग ने यहां हल्की बूंदाबांदी की आशंका जताई है।

जिसके चलते यह माना जा रहा है कि, बारिश के बाद दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से निजात मिल सकेगी। माना जा रहा है कि, वातावरण में छाई, प्रदूषणकारी धुंध बारिश के बाद समाप्त होगी और, प्रदूषण का असर भी कम हो जाएगा। मौसम विभाग की मानें तो 11 दिसंबर और 12 दिसंबर को दिल्ली में जोरदार बारिश हो सकती है। ऐसे में दिल्ली में बच्चे नाक पर रूमाल रखे बिना और, लोग मास्क लगाए बिना बाहर निकल सकेंगे।

बादलों की मौजूदगी का असर दिल्ली के तापमान पर भी रहा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री आंका गया। यही नहीं दिल्ली में फाॅग छाने से दृश्यता बेहद कम रही। हालात ये हैं कि, कोहरा दिनभर नज़र आता है। मगर बारिश से लोगों को उम्मीद है कि, बारिश होने के बाद वातावरण अच्छा हो सकता है और फाॅग का असर कम हो सकता है। जिससे लोगों को प्रदूषण से निजात मिलेगी।

जल्दी नियंत्रित होगा प्रदुषण : हर्षवर्धन

एनजीटी ने हटाई निर्माण कार्यों से रोक

मौसम का मिज़ाज, गर्मी-ठंडी एक साथ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -