इस राज्य में 21 सितंबर से चलेंगी 12 जोड़ी क्लोन ट्रेनें, जानिए कब से शुरू होंगी बुकिंग
इस राज्य में 21 सितंबर से चलेंगी 12 जोड़ी क्लोन ट्रेनें, जानिए कब से शुरू होंगी बुकिंग
Share:

पटना: बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी और बहुत ही अच्छी खबर आ गई है। जी दरअसल रेलवे ने 21 सितंबर से 20 जोड़ी क्लोन ट्रेन चलाने का फैसला ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक इनमें अधिकतर ऐसी ट्रेने हैं जो बिहार से गुजरेंगी। रेलवे के मुताबिक इनमें एडवांस रिजर्वेशन 10 दिन पहले करवाया जा सकता है और इसका किराया हमसफर एक्सप्रेस के समतुल्य रहने के बारे में कहा गया है।

वैसे यह भी खबरें हैं कि इन ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन 19 सितंबर से आरम्भ होने वाला है। वैसे रेलवे के इस फैसले से आम यात्रियों को बड़ी सुविधा और ख़ुशी मिली है। यह खबर एक राहतभरी खबर कही जा सकती है। वैसे बताया जा रहा है इनमें पूर्व मध्य रेल की संपूर्ण क्रांति, श्रमजीवी, संघमित्रा सहित 5 जोड़ी ट्रेनें हैं और इसके अलावा विभिन्न जोन से चलायी गयी 7 जोड़ी क्लोन ट्रेनें राज्य के विभिन्न स्टेशनों से आएंगी और जाएंगी। जी दरअसल रेल मंत्रालय ने बीते मंगलवार को 20 जोड़ी (कुल 40) ट्रेन का ब्योरा जारी कर दिया है।

बताया जा रहा है इनके ठहराव वाले स्टेशन सीमित होने वाले हैं और सभी ट्रेन पूरी तरह आरक्षित श्रेणी की होने के बारे में जानकारी मिली है। पूर्व मध्य रेल क्षेत्र के सहरसा-दिल्ली-सहरसा, राजगीर-दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी, दरभंगा-दिल्ली-दरभंगा, मुजफ्फरपुर-दिल्ली-मुजफ्फरपुर और राजेंद्र नगर-दिल्ली-राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति जैसे ट्रेन शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं ट्रेन नंबर, समय सारणी और डेस्टिनेशन।

ट्रेन नंबर, समय सारणी और डेस्टिनेशन

02563 सहरसा-दिल्ली सुबह 5:15 बजे

02564 दिल्ली-सहरसा शाम 5:50 बजे

03391 राजगीर-दिल्ली श्रमजीवी क्लोन सुबह 7:00 बजे

03392 दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी क्लोन दिन 11:00 बजे

02569 दरभंगा-दिल्ली सुबह 7:00 बजे

02570 दिल्ली-दरभंगा दिन 12:15 बजे

02573 मुजफ्फरपुर-दिल्ली सुबह 9:40 बजे

02574 दिल्ली-मुजफ्फरपुर दिन 12:50 बजे

03293 राजेंद्र नगर-दिल्ली संपूर्ण क्रांति क्लोन शाम 4:25 बजे

03294 दिल्ली-राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति क्लोन दिन 1:30 बजे

04651 जयनगर-अमृतसर सुबह 6:15 बजे

04652 अमृतसर-जयनगर दिन 10:55 बजे

02787 सिकंदराबाद-दानापुर सुबह 7:30 बजे

02788 दानापुर-सिकंदराबाद सुबह 9:00 बजे

06509 बेंगलुरू-दानापुर सुबह 8:00 बजे

06510 दानापुर-बेंगलुरु शाम 6:10 बजे

09465 अहमदाबाद-दरभंगा रात्रि 8:40 बजे

09466 दरभंगा-अहमदाबाद सुबह 4:00 बजे

09065 सूरत-छपरा सुबह 8:30 बजे

09066 छपरा-सूरत सुबह 8:30 बजे

09447 अहमदाबाद-पटना शाम 7:45 बजे

09448 पटना-अहमदाबाद रात 10:30 बजे

05485 कटिहार-दिल्ली शाम 4:50 बजे

05486 दिल्ली-कटिहार सुबह 5:35 बजे

आज है विश्वकर्मा जयंती, जानिए पूजा विधि

इस दिन होगा लॉन्च OnePlus Nord, मिल रहे है कई ऑफर्स

फिर बॉलीवुड पर भड़कीं कंगना, कहा- 'शो बिजनेस जहरीला है'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -