रेलवे का बड़ा तोहफा, दिवाली-छठ के लिए चलाएगा पूजा स्पेशल ट्रैन
रेलवे का बड़ा तोहफा, दिवाली-छठ के लिए चलाएगा पूजा स्पेशल ट्रैन
Share:

नई दिल्ली: त्योहारी सीजन में सफर करने वाले पूर्वांचल के व्यक्तियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। दशहरा, दिवाली एवं छठ पूजा पर प्रवासियों को आवागमन में दिक्कत न हो, इसके लिए रेलवे ने कुछ पूजा विशेष ट्रेनों का संचालन आरम्भ कर दिया है जबकि आगामी कुछ दिनों में लगभग आधा दर्जन और पूजा विशेष ट्रेनों का संचलन आरम्भ हो जाएगा। लोगों को त्योहारों में दिल्ली, मुंबई एवं दक्षिण भारत से गोरखपुर आने वाली ट्रेनों का कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।

गोरखपुर-अमृतसर स्पेशल 14 से:-
लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 05005/05006 गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर विशेष का संचलन 5 फेरे के लिए किया जाएगा। 05005 गोरखपुर-अमृतसर स्पेशल 14 अक्टूबर से 11 नवम्बर, 2022 तक हर शुक्रवार को गोरखपुर से दोपहर 2.40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन प्रातः 9.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05006 अमृतसर-गोरखपुर विशेष 15 अक्टूबर से 12 नवम्बर तक हर शनिवार को अमृतसर से दिन में 12.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन प्रातः 8.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

गोरखपुर-चण्डीगढ़ स्पेशल 21 से:-
01656/01655 चण्डीगढ़-गोरखपुर-चण्डीगढ़ साप्ताहिक पूजा स्पेशल का संचलन चण्डीगढ़ से 20 अक्टूबर से 10 नवम्बर, तक हर बृहस्पतिवार को और गोरखपुर से 21 अक्टूबर से 11 नवम्बर, 2022 तक हर शुक्रवार को 04 फेरों के लिए किया जाएगा। 01656 चण्डीगढ़-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष चण्डीगढ़ से रात 11.35 बजे जाकर दूसरे दिन शाम 5.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01655 गोरखपुर-चण्डीगढ़-गोरखपुर से रात 8.10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दोपहर 2.10 बजे चण्डीगढ़ पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।

गोरखपुर-दादर पूजा स्पेशल 30 तक:-
01027/01028 दादर-गोरखपुर-दादर पूजा स्पेशल का संचलन 30 अक्टूबर को किया जाएगा। 01027 दादर-गोरखपुर पूजा स्पेशल दादर से दोपहर 2.15 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन देर रात 2.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 01028 गोरखपुर-दादर पूजा स्पेशल 01 नवम्बर तक हर सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को गोरखपुर से दोपहर 2.25 बजे प्रस्थान कर देर रात 3.25 बजे दादर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।

दरभंगा-आनंद विहार वाया गोरखपुर स्पेशल 23 से:-
05527/05528 दरभंगा-आनन्द विहार-दरभंगा द्वि-सप्ताहिक त्यौहार स्पेशल का संचलन 23 अक्टूबर से 13 नवम्बर तक हर बृहस्पतिवार एवं रविवार को दरभंगा से और 24 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक आनन्द विहार से 07 फेरों के लिए चलाई जाएगी। 05527 दरभंगा-आनन्द विहार विशेष 23 अक्टूबर से दरभंगा से दोपहर 1.15 बजे प्रस्थान कर अलगे दिन दोपहर 1.00 आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 05528 आनन्द विहार-दरभंगा स्पेशल 24 अक्टूबर से आनन्द विहार से 3.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 3.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

बरौनी-जम्मूतवी वाया गोरखपुर स्पेशल 10 नवम्बर तक:-
रेलवे द्वारा 04646/04645 जम्मू तवी-बरौनी-जम्मूतवी वाया गोरखपुर पूजा स्पेशल का संचलन 10 नवम्बर तक 7 फेरों के लिए किया जाएगा। 04646 जम्मू तवी-बरौनी पूजा विशेष जम्मूतवी से 10 नवम्बर तक जम्मूतवी से प्रातः 05.45 बजे प्रस्थान कर प्रातः 4.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर दोपहर 11.45 बरौनी पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04645 बरौनी-जम्मूतवी पूजा विशेष 11 नवम्बर तक हर शुक्रवार को बरौनी से शाम 4 बजे प्रस्थान कर रात 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर रात 8.45 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। यह खबर सीपीआरओ पंकज सिंह ने दी है।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अन्तर्गत कल से शुरू होगी पांच दिवसीय तिरूपति यात्रा

क्या आप जानते है महाकाल लोक के यह रहस्य, और निखर जाएगी उज्जैन नगरी की महिमा

हेड कोच द्रविड़ ने माना- बुमराह की गैरमौजूदगी टीम इंडिया के लिए बड़ी क्षति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -