पति को ढूंढने निकली थी महिला, वेंडर ने साथी के साथ मिलकर किया दुष्कर्म
पति को ढूंढने निकली थी महिला, वेंडर ने साथी के साथ मिलकर किया दुष्कर्म
Share:

बरेली: घर से नाराज होकर निकले पति को ढूंढने निकली महिला के साथ रेलवे के बंद पड़े क्वार्टर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वेंडर ने महिला को धोखे से ट्रेन से उतार लिया और अपने एक साथी के साथ महिला के साथ बलात्कार किया। महिला की तहरीर पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

घर से घसीट कर ले गए खेत में और 6 दरिंदों ने लूट ली महिला की आबरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र की निवासी महिला का पति से विवाद हो गया था। विवाद होने के बाद महिला का पति नाराज होकर ट्रेन से कट जाने की बात कह कर घर से चला गया था। घबराई महिला पति को ढूंढते हुए निशोई रेलवे स्टेशन पहुंच गई।महिला को पति दिखाई नहीं दिया तो वो पति की खोज में प्लेटफार्म पर खड़ी दिल्ली बरेली पैसेंजर ट्रेन में चढ़ गई। तभी ट्रेन भी चल दी। ट्रेन में बिशारतगंज के निवासी वेंडर नरेश ने महिला को सहायता करने का भरोसा दिया और महिला को बदायूं के सिसरका रेलवे स्टेशन (हाल्ट) पर उतार लिया। जहाँ वेंडर को उसका साथी अमर सिंह मिला।

कुत्ता भगाने से नाराज एक पक्ष ने की दूसरे पक्ष की जमकर पिटाई

इसके बाद दोनों आरोपी महिला को रेलवे के बंद पड़े क्वार्टर में ले गए और महिला के साथ दुष्कर्म किया और महिला को वहीं छोड़ कर भाग गए। महिला बदहवास हालत में पिपरिया गाँव पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों को आपबीती सुनाई।  ग्रामीण महिला को लेकर पुलिस थाने पहुंच गए। महिला से सामूहिक दुष्कर्म की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया और जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। महिला की तहरीर पर फैजगंज बेहटा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी:-

सरकारी स्कूल के कुएं में मिले युवक और युवती के शव

शराब के नशे में दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट

गेहूं के खेत में मिला युवक का अधजला शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -