'राहुल की मानसिक आयु 5 साल से कम', CM शिवराज ने दिया बड़ा बयान
'राहुल की मानसिक आयु 5 साल से कम', CM शिवराज ने दिया बड़ा बयान
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपरिपक्व नेता हैं तथा उनके सच्चे भारतीय होने पर भी संदेह है। चौहान कर्नाटक के विजयनगर में भाजपा की तरफ से आयोजित विजय संकल्प यात्रा में सम्मिलित होकर रोड शो में हिस्सा ले रहे थे। इस के चलते उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित कर बीजेपी उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। 

जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज ने कांग्रेस एवं राहुल गांधी पर हमलावर होते हुए बोला कि वह विदेशों में भी जाकर पीएम नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। देश एवं कर्नाटक की जनता के दिल में मोदी बसे हैं। उन्होंने देश और यहां की जनता की जिंदगी बदल दी है। उन्होंने कहा कि गांधी अपरिपक्व नेता हैं, उनकी मानसिक आयु 5 साल से कम है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस एक ऐसे व्यक्ति को राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुली है, जो खुद लोकतंत्र पर भरोसा नहीं रखता। देश के मूल्यों पर भरोसा नहीं रखता हो। राहुल गांधी एवं कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए कि वे विदेश में जाकर देश को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के इस कृत्य को देश की जनता देख रही है, उनके सच्चे भारतीय होने पर भी संदेह है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार राज्य की तस्वीर एवं जनता की तकदीर बदल रही है। कांग्रेस कई टुकड़ों में बंट गई है। डीके शिवकुमार एवं सद्धिारमैया अलग हैं। कांग्रेस और जदयू कर्नाटक का भला नहीं कर सकते। कांग्रेस ने तो अपने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भी अपमान किया। एक समारोह में वे धूप में खड़े रहे एवं छाता सोनिया गांधी के ऊपर लगाया गया। चौहान ने भरोसा  जताया कि कर्नाटक में बीजेपी सरकार बनाएगी। आज पूरी दुनिया में मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं। पाकिस्तान तक में लोग कहते हैं कि काश हमारे पास एक मोदी होता।  

पाकिस्तान और 'कांग्रेस' की भाषा एक जैसी क्यों हैं?

'मुगलों ने देश को कमजोर किया, कांग्रेस आज की नई मुग़ल', CM सरमा ने दिया बड़ा बयान

धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में कांग्रेस ने लिखा CM शिंदे को पत्र, की ये बड़ी मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -