नई दिल्ली : हाल ही में सचखंड एक्सप्रेस से दिल्ली होते हुए पंजाब का दौरा करने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब दिल्ली वापस लौट आए हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली लौटने के बाद उन्होंने चंडीगढ़ और पंजाब में किसानों से की गई चर्चा को याद किया। उन्होंने कहा कि किसानों की हालत देखकर दुख होता है। अब उनकी आवाज़ को संसद में उठाया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी चंडीगढ़ से शताब्दी ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। रास्ते में उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य नेताओं से चर्चा की ओर संसद का प्लान पर बातचीत की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेक इन इंडिया की बात करते हैं लेकिन वे मेक इन इंडिया के मेन पार्ट किसानों को ही छोड़ रहे हैं।
आखिर किसान से ज्यादा मेक इन इंडिया में कौन भागीदारी करेगा। गरीब जिस तरह से अपना काम करता है क्या वह मेक इन इंडिया होता है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने भारतीय राजनीति में कमबैक करने के लिएय राहुल गांधी के नेतृत्व में किसान और मजदूर वर्ग को संगठित करने का काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर केंद्र की राजग सरकार को घेरने की तैयारी में है।
NTIPL reserves the right to delete, edit, or alter in any manner it sees fit comments that it, in its sole discretion, deems to be obscene, offensive, defamatory, threatening, in violation of trademark, copyright or other laws, or is otherwise unacceptable.