दिशा संग 7 फेरे लेने के बाद राहुल के घर पर हुई पूजा, जबरदस्त लुक में नजर आई एक्ट्रेस
दिशा संग 7 फेरे लेने के बाद राहुल के घर पर हुई पूजा, जबरदस्त लुक में नजर आई एक्ट्रेस
Share:

बिग बॉस 14 के प्रतियोगी रहे गायक राहुल वैद्य पिछले बहुत दिनों से निरंतर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। निजी एवं प्रोफेशनल दोनों ही फ्रंट पर वो चर्चाओं में बने हुए हैं। एक ओर तो राहुल वैद्य को रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में देखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर हाल ही में वो शादी के बंधन में बंधे हैं। 16 जुलाई को राहुल का विवाह सम्पन्न हुआ। शादी के पश्चात् रिचुअल्स के वीडियो एवं तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by sreelakshmi rahul | RKVIAN (@sreerahulrkv)

वही शादी के पश्चात् राहुल एवं दिशा परमार के घर में पूजा रखी गई। इस पूजा में राहुल एवं दिशा दोनों ही एथनिक लुक में नजर आए। एक ओर जहां दिशा पिंक एवं ऑरेंज कलर की साड़ी पहने महाराष्ट्रियन लुक में दिखाई दी। वहीं राहुल धोती-कुर्ता पहने नजर आए। साड़ी में दिशा बहुत जबरदस्त लग रही थीं। वो मांग सिंदूर, गले में मंगलसूत्र एवं हाथों में चूड़ा फ्लॉन्ट करती नजर आई। अपने पूरे लुक को उन्होंने गोल्ड जूलरी से पूरा किया।

आपको बता दें कि इससे पूर्व दिशा के गृह प्रवेश का वीडिया भी बहुत वायरल हुआ था। वो लाल रंग के सूट में दिखाई दी थीं। राहुल की मां ने दिशा का बड़े प्यार से घर में स्वागत किया। इसके साथ ही राहुल एवं दिशा की प्रेम कहानी की बात करें तो इसे बिग बॉस से चर्चा प्राप्त हुई। राहुल ने नेशनल टेलीविज़न पर दिशा को उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया था। राहुल का प्रपोजल बहुत सुर्ख़ियों में रहा। दिशा भी राहुल से इम्प्रेस नजर आई। बिग बॉस के पश्चात् से दोनों की जोड़ी को कई बार साथ देखा गया।

द ग्रेट खली से कुश्ती सीखेंगी अर्शी खान, कहा- फैंस का करुँगी मनोरंजन...

पिता को याद कर भावुक हुई हिना खान, बोली- मैं इतनी स्ट्रॉन्ग नहीं कि...

राज कुंद्रा के सपोर्ट में आई ये मशहूर अभिनेत्री, बोली- कोई शिल्पा का नाम खराब करने की कोशिश कर रहा है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -