राहुल ने लगाया बच्चों को गले, यात्रा के 11वे दिन चला 2 किमी लंबा कारवां
राहुल ने लगाया बच्चों को गले, यात्रा के 11वे दिन चला 2 किमी लंबा कारवां
Share:

आगर मालवा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 11वां दिन है। फ़िलहाल यात्रा आगर-मालवा जिले में है। राहुल गाँधी ने काशीबर्डिया में रात्रि विश्राम के बाद सुबह यात्रा बस स्टॉप महुड़िया से शुरू की। वहीँ यात्रा दोपहर में ब्रेक के बाद शाम 4 बजे जैन मंदिर सुसनेर से शुरू होगी। इसके साथ ही यात्रा का शाम का ब्रेक 7 बजे मंगेशपुरा चौराहा होगा। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का रात्रि विश्राम अन्नपूर्णा ढाबा के पास लालाखेड़ी में किया जाएगा।

इसी के साथ ही राहुल गांधी दोपहर 1 बजे मां बगुलामुखी के दर्शन करने जा सकते हैं। इसी को लेकर मंदिर में सिक्योरिटी बढा दी गई है। मान्यता है कि माँ बगलामुखी के दर्शन अनुष्ठान से ज्ञात-अज्ञात शत्रु का नाश होता है। इसको लेकर राहुल से यहां आने का आग्रह दूसरे नेता भी कर चुके हैं। इससे पहले राहुल गांधी की यात्रा का स्वागत करने आए जीरापुर के मांगीलाल को हार्टअटैक आया। इसकी पुष्टि पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने की है। वहीँ यात्रा को लेकर  सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। सुरेश पचौरी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर सकते हैं। यात्रा में कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी ढोल बजाते हुए शामिल हुए।

इससे पहले राहुल की यात्रा ने अंकली के पास टी ब्रेक लिया। वहीँ यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने विकलांगों से भी मुलाकात की। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में दक्षिण के ख्यातनाम संगीतकार टीएम कृष्णा भारत शामिल होंगे। उन्हें देश में एकजुटता के प्रयासों के लिए मैग्सेसे और इंदिरा गांधी पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। राहुल की यात्रा के पीछे इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे पर बड़ी संख्या में वाहन चल रहे हैं। वाहनों के बीच कुछ कांग्रेस नेताओं के वाहन फंस गए, इसलिए वे यात्रा में शामिल नहीं हो सके।

'प्रभु श्री राम के नारों में सीता को भी जोड़ें', भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने दी सलाह

2-3 दिसंबर का वो काला दिन...जिसने निगल ली हजारों लोगों की जान

बस चला रहे ड्राइवर को अचानक आया हार्ट अटैक, वीडियो देख सहम जाएंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -