Sep 18 2016 11:48 AM
महोबा : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तरप्रदेश चुनाव के पहले अपनी यात्रा को तेज कर रहे हैं वे किसान यात्रा के माध्यम से किसानों से संपर्क करने में लगे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान ग्रामीणों के बीच ही चाय पी रहे हैं तो कहीं समोसे भी खा रहे हैं और तो और उन्होंने शनिवार को झांसी होते हुए महोबा का रूख किया।
यहां उन्होंने ढाबे पर भोजन किया। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी थे। राहुल ने ढाबा संचालक और उनके परिजन के साथ काफी फोटो खिंचवाए।
दरअसल यह वह क्षेत्र है जिसकी पहचान दो यौद्धाओं आल्हा व उदल के कारण हुई है। राहुल गांधी ने महोबा में एम्स बनाने की मांग की और यहां पर धरना भी दिया। वे यहां के लोगों से मिले।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED