भारत जोड़ो यात्रा: कर्नाटक में राहुल गांधी के आने से पहले फटे पोस्टर
भारत जोड़ो यात्रा: कर्नाटक में राहुल गांधी के आने से पहले फटे पोस्टर
Share:

बेंगलुरु: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा केरल के अंतिम चरण में है। वहीं अब कल से यानी 30 सितंबर को यह यात्रा कर्नाटक पड़ाव की शुरुआत करेगी। जी हाँ और इन सभी के बीच खबर आई है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के स्वागत में लगे पोस्टर फट गए हैं। हालाँकि अब तक पता नहीं चल पाया है कि ऐसा किसने और क्यों किया। हालाँकि कांग्रेस नेता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर सवाल उठा रहे हैं।

जी दरअसल राज्य के गुंडलपेट इलाके में राहुल के स्वागत में पोस्टर लगाए गए थे। जी हाँ और इनमें पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया समेत राज्य के बडे़ नेताओं के अलावा अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की तस्वीरें थी। सामने आने वाली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रा का स्वागत करने के लिए लगाए गए 40 से ज्यादा पोस्टर फट गए हैं। आपको बता दें कि 7 सितंबर से शुरू हुई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं की पदयात्रा को 22 दिन हो चुके हैं। वहीं केरल में करीब 450 किमी का सफर तय करने के बाद यात्रा कर्नाटक में चामराजनगर जिले के जरिए कर्नाटक में प्रवेश करेगी।

जी हाँ और कांग्रेस नेता कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक यात्रा निकालेंगे। आपको पता हो भाजपा शासित कर्नाटक में साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटी हुई है। इस बीच जानकारों का कहना है कि यात्रा के जरिए कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर और कर्नाटक में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। ऐसे में कांग्रेस को मजबूत विपक्ष के रूप में तैयार होने के लिहाज से भी यात्रा काफी अहम है।

मंत्री विश्वास सारंग ने इस अंदाज में दिग्विजय सिंह पर कसा तंज

राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह, कल जमा करेंगे नामांकन

संदीप- बबलू नाम बता कर गरबा पंडाल में पहुंचे मुस्लिम युवक, कर रहे थे कुछ ऐसी हरकत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -