बनिहाल में रोकी गई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस बोली- 'सुरक्षा में हुई चूक'
बनिहाल में रोकी गई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस बोली- 'सुरक्षा में हुई चूक'
Share:

जम्मू: जम्मू कश्मीर के बनिहाल में राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई। कांग्रेस का आरोप है कि यात्रा में सुरक्षा नहीं मिल रही है। इस कारण यात्रा को रोकना पड़ा है। कांग्रेस ने कहा कि जब तक हमें सुरक्षा नहीं मिलती, यात्रा का आगे बढ़ना खतरे से खाली नहीं है। 

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा में चूक हुई है। हमें सुरक्षा नहीं मिल रही है। ऐसे में हम राहुल गांधी को इस प्रकार से आगे नहीं जाने दे सकते। उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी जाना भी चाहते हैं, तब भी हम उन्हें आगे नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि सीनियर सुरक्षा अधिकारीयों को यहां आना चाहिए। बीते 15 मिनट में सुरक्षा में चूक हुई है। कांग्रेस ने कहा कि जब तक सुरक्षा नहीं मिलती, तब तक आगे नहीं बढ़ेंगे। 

दरअसल, राहुल गांधी की यात्रा आज 9 बजे आरम्भ हुई थी। यात्रा रामबन से अनंतनाग जानी थी। मगर यात्रा को बनिहाल में ही रोक दिया गया है। कांग्रेस का कहना है कि जब तक सुरक्षा नहीं मिलेगी, यात्रा आगे नहीं जाएगी। इससे पहले बनिहाल में नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित हुए। यात्रा में सम्मिलित होने से पहले उन्होंने कहा कि वह यात्रा में इसलिए सम्मिलित हुए क्योंकि उन्हें देश की छवि की ज्यादा चिंता थी। उन्होंने कहा, "हम किसी व्यक्ति की छवि के लिए नहीं बल्कि देश की छवि के लिए इसमें सम्मिलित हुए हैं।"अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली जम्मू-कश्मीर की आवाज नहीं सुनता है। हमारी आवाज दबाई जाती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कश्मीरी पंडित परिवार से आते हैं। हम उनका स्वागत करते हैं। तत्पश्चात, उन्होंने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराइए तो भाजपा को पता चल जाएगा कि वह यहां मशहूर नहीं है। लोग उनके साथ नहीं हैं। बीजेपीवाले डरपोक और बुझदिल है 

'सामने आकर कमस खा लें नीतीश कुमार...', आखिर क्यों ऐसा बोले उपेंद्र कुशवाहा?

तिरंगा लेकर युवकों ने बीच सड़क पर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिस

मनोरंजन जगत को लगा बड़ा झटका...इस एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -