रण में कूच करने से पहले शिव की शरण में युवराज
रण में कूच करने से पहले शिव की शरण में युवराज
Share:

नईदिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए, कांग्रेस अपना पूरा दम लगा रही है। कांग्रेस इस चुनाव में जीत दर्ज करना चाहती है। माना जा रहा है कि, ये चुनाव कांग्रेस के लिए, संजीवनी के समान है। यदि कांग्रेस भाजपा के इस गढ़ को जीतने में सफल हो जाती है तो छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों में भविष्य में होने वाले, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कुछ आसानी होगी। ऐसे में कांग्रेस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के गढ़ को जीतने में लगी है।

कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज, अपने दो दिवसीय दौरे के तहत गुजरात पहुंचे। इस दौरान, उन्होंने बारह ज्योर्तिलिंग में प्रथम स्थान पर माने जाने वाले, सौराष्ट्र के श्री सोमनाथ महादेव मंदिर में दर्शन किए। इतना ही नहीं, गुजरात चुनाव के पूर्व प्रथम फेज की वोटिंग होने में करीब 10 दिन शेष हैं।

दूसरी ओर, गुजरात में 9 दिसंबर व 14 दिसंबर को वोटिंग होने वाली है। इस तरह से चुनाव परिणाम 18 दिसंबर को आऐंगे। गौरतलब है कि, राहुल गांधी द्वारिका में भी पहले मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे फिर अपने चुनाव प्रचार अभियान का प्रारंभ किया था।

दूसरी ओर वे भुज के आशापुरा मां के मंदिर में भी दर्शन, करने जा चुके हैं। वे वलसाड़ के मंदिर में राजकोट के जलाराम मंदिर में भी जा चुके हैं, हालांकि उनके मंदिर दर्शनों को लेकर, कांग्रेस उनकी आलोचना करने में लगी है। दोपहर करीब 1 बजे राहुल गांधी ने दर्शन किए। इसके बाद, उनका चुनावी कार्यक्रम होगा। इसके बाद वे दोपहर, करीब 3 बजे जूनागढ़ के भेसन में महाविद्यालय मैदान में भाषण देंगे।

पति को चुनाव जिताने के लिए, पत्नी ने कसी कमर

गुजरात में राहुल का कमाल, हर रोज़ करेंगे एक सवाल

सरकार ने की अपराधों की रोकथाम

फिर होंगे दो महारथी आमने - सामने

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -