वीडियो शेयर कर राहुल गाँधी ने दी दीपावली की शुभकामनाएँ
वीडियो शेयर कर राहुल गाँधी ने दी दीपावली की शुभकामनाएँ
Share:

नई दिल्‍ली: आज पूरे देश में दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है। यह पर्व बहुत ख़ास होता है। आज इस सुनहरे मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित राहुल गांधी, सोनिया गांधी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। आप देख सकते हैं देश के लोगों को राहुल गांधी ने ट्वीट के माध्यम से बधाई दी है। राहुल गाँधी ने ट्वीट कर लिखा, 'आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ।'

वैसे इसी के साथ ही उन्‍होंने दिवाली मैसेज का एक वीडियो शेयर किया। वहीँ उनके अलावा पीएम मोदी ने भी दिवाली की शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, 'सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक मंगलकामनाएं। सभी को दिवाली की बधाई! यह त्योहार को और अधिक उज्ज्वल और प्रसन्नता दें। सभी लोग समृद्ध और स्वस्थ रहें।'

वहीँ इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को उनकी जयंती पर याद किया है। इसके लिए भी दोनों ने ट्वीट किये हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है, "देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।" वहीँ राहुल गाँधी ने अपने ट्वीट में लिखा है- 'Today, India celebrates the birth anniversary of its first PM Pandit Jawaharlal Nehru ji: a towering visionary who laid the foundation of our country with values of brotherhood, egalitarianism & modern outlook।Our endeavour must be to conserve these values।' इनके अलावा अन्य कई नेताओं ने भी पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को उनकी जयंती पर याद किया है।

पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने किया जवाहर लाल नेहरू को याद

गहलोत ने नागदा के युवाओं के इलाज के लिए फंड को दी मंजूरी

दिवाली के दिन गणपति बप्पा को भी करें खुश, पढ़े यह आरती और चालीसा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -