फिर गुजरात में नज़र आऐंगे कांग्रेस के युवराज
फिर गुजरात में नज़र आऐंगे कांग्रेस के युवराज
Share:

नईदिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार - प्रसार के अंतिम दौर के लिए, जल्द ही गुजरात पहुंचेंगे। हालांकि यहां आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के लिए, अंतिम रूप से चुनावी सभाऐं करेंगे। मगर इसी बीच जानकारी सामने आई है कि, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 5 दिसंबर से गुजरात में अपने प्रचार अभियान की दुबारा शुरूआत करेंगे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 6 दिसंबर को कच्छ, मोरबी और सुरेंद्र नगर का दौरा करेंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव के कारण, राहुल गांधी समूचे राज्य में चुनावी रैलियां और रोड शो करेंगे। गौरतलब है कि, गुजरात में पहले दौर का मतदान होने में अभी 5 दिन शेष हैं। ऐसे में विभिन्न राजनीतिक पार्टियां अपने - अपने चुनाव प्रचार अभियान में लगी हुई हैं।

राहुल गांधी कच्छ, मोरबी व सुरेंद्र नगर का दौरा करेंगे। इसी बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुने जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। ऐसे में राहुल गांधी 4 दिसंबर को कांग्रेस मुख्यालय में अध्यक्ष पद के लिए, नामांकन दाखिल करेंगे। निर्वाचन प्रक्रिया में शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी के नाम का नामांकन प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश चुनाव अधिकारी व उत्तराखंड के पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय के सामने प्रदेश कांग्रेस नेता रामकृष्ण द्विवेदी के नेतृत्व में राहुल गांधी के नाम का नामांकन प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, प्रदेश कांग्रेस सदस्यों ने पूर्व में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव को पारित कर दिया था। अब राहुल गुजरात में कांग्रेस के प्रचार की कमान और कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने वाली चुनावी प्रक्रिया दोनों में साथ - साथ सक्रियता दिखाऐंगे।

गुजरात में रैलियों का दोहरा शतक लगाएंगे पीएम मोदी

मोदी पर चूड़ी फेंकने वाली 'चूड़ी' पर लगाएंगी चुनावी दाँव

ईवीएम पर शबाना का आरोप निकला झूठ

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -