छात्र की मौत पर सियासत, केजरी ने बताया हत्या, छात्रों से मिलेंगे राहुल
छात्र की मौत पर सियासत, केजरी ने बताया हत्या, छात्रों से मिलेंगे राहुल
Share:

हैदराबाद : हैदराबाद के केंद्रीय विश्वविद्यालय के पीएचडी के छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के मामले में राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस मामले में विद्यार्थियों से जानकारी लेने के लिए हैदराबाद पहुंचेंगे। राहुल विश्वविद्यालय का दौरा कर विद्यार्थियों से भेंट करेंगे। इन विद्यार्थियों की पीड़ा सुनी जाएगी। इस मामले में घिरे केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में कांग्रेस ने दत्तात्रेय को बर्खास्त करने की मांग की जा रही है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मसले पर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वे विद्यार्थियों से मिलने के लिए पहुंच रहे हैं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह भी उनके साथ रहेंगे। दूसरी ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इसे केंद्र सरकार के विरोध का ज़रिया बना लिया है। उन्होंने सीधे तौर पर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि यह आत्महत्या नहीं हत्या का मामला है। उन्होंने इस मामले में ट्विट किया।

ट्विटर पर ट्विट करते हुए उन्होंने लिखा है कि ये खुदकुशी नहीं हत्या है। ये लोकतंत्र के साथ सामाजिक बराबरी की हत्या है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंत्री को बर्खास्त कर देश से माफी मांगने की बात भी कही गई है। मिली जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश गुुटूर का निवासी दलित विद्यार्थी रोहित समाजशास्त्र में पीएचडी की उपाधि कर रहा था। वह सेंट्रल यूनिवर्सिटी, हैदराबाद का छात्र था। रोहित सहित अंबेडकर यूनियन के 5 दलित विद्यार्थी पर भारतीय जनता पार्टी की विद्यार्थी यनिट एबीवीपी के एक एक्टिविस्ट पर अगस्त में हमला करने का आरोप लगाया गया था।

विश्वविद्यालय ने प्रारंभिक जांच में पांचों को छोड़ दिया था। मगर 21 दिसंबर को होस्टल में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। विश्वविद्यालय के विरोध और अंबेडकर स्टूडेंट यूनियन के सपोर्ट में 10 संगठनों द्वारा भूख हड़ताल कर विद्यार्थियों की बर्खास्तगी वापस लेने की मांग की। मगर जब इसी बीच रोहित ने आत्महत्या कर ली। रोहित की आत्महत्या के बाद यह मामला गर्मा गया। इस मामले में आंबेडकर विद्यार्थी संगठन केंद्रीय मंत्री दत्तात्रेय पर आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिखा था।

दत्तात्रेय द्वारा यह कहा गया कि असामाजिक तत्व विश्वविद्यालय में अशांति का माहौल बना रहे थे। उन्होंने मंत्रालय को इन तत्वों पर कार्रवाई। के आदेश दिए थे। विद्यार्थी की आत्महत्या के मामले से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की भूमिका से पल्ला झाड़ लिया। अब इस मामले में राष्ट्रीय स्तर पर राजनीति तेज़ हो गई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -